Breaking News

DCM देवेंद्र फडणवीस के दावे से महाविकास आघाडी में हलचल

Advertisements

DCM देवेंद्र फडणवीस के दावे से महाविकास आघाडी में हलचल

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । महाराष्ट्र का CM बनने का सपना देखने वाले उद्धव ठाकरे का सपना सपना ही रह जाएगा? देवेंद्र फडणवीस के बड़े दावे से महाविकास आघाडी में हलचल बढ़ गई है।

महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सीएम फेस के लिए उद्धव ठाकरे दौड़ में नहीं हैं.

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. इसी बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे दौड़ में नहीं हैं. बल्कि तीन-चार अन्य चेहरे हैं. ये हम नहीं बताएंगे कि वो कौन हैं, लेकिन ये तय है कि उनमें उद्धव ठाकरे का नाम नहीं है.

देवेंद्र फडणवीस ने टीवी-9 मराठी के एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उद्धव ठाकरे तीन दिनों तक दिल्ली में थे. उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर उनके नाम की घोषणा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने तो उद्धव ठाकरे से मुलाकात की तस्वीर तक जारी नहीं होने दी.

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एनसीपी (SP) अध्यक्ष शरद पवार ने तो साफ तौर पर कहा है कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं होंगे. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी यही कह चुके हैं कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हो सकते है. शरद पवार के दिमाग में अब यही बात चल रही है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए. फडणवीस ने फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री के लिए तीन या चार चेहरे हैं, लेकिन ये उनसे न पूछे कि वो कौन हैं, लेकिन पक्का है उनमें उद्धव ठाकरे नहीं है. मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले उद्धव ठाकरे चौथे-पांचवें नंबर पर हैं. ये बात सर्वे से पता चली है.

महायुति में CM पद को लेकर क्या बोले थे फडणवीस?

इससे पहले महायुति में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई थी. नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में कोई संशय नहीं है. महायुति गठबंधन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा?.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *