Breaking News

महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने से हड़कंप : जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Advertisements

महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने से हड़कंप : जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में अंधविश्वास और काले जादू के चक्कर में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच शुरू कर दी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फलटण पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुनील महाडिक ने बताया कि विदानी गांव के पास एक गन्ने के खेत में महिला के शरीर के कुछ अंग मिले हैं. सिर का एक हिस्सा और निचले अंग खेत के पास पाए गए, जबकि धड़ अब भी गायब है.

इंस्पेक्टर महाडिक ने बताया कि महिला के शरीर के अंग सड़ चुके हैं. शव की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या कुछ दिनों पहले की गई होगी.’ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है जिसमें काला जादू और अंधविश्वास के एंगल को भी शामिल किया गया है. आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के समय और कारण का पता लगाया जा सके. रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोग अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी प्रथाओं के प्रभाव में हत्या होने की बात को नकारते नहीं हैं. पुलिस ने कहा कि ‘हम मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कंपनी मालिक ने मीटिंग के बहाने होटल मे महिला कर्मचारी से दुष्कर्म

कंपनी मालिक ने मीटिंग के बहाने होटल मे महिला कर्मचारी से दुष्कर्म टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

पति से झगडा कर घर से निकली महिला के साथ दोस्त ने किया रेप

पति से झगडा कर घर से निकली महिला के साथ दोस्त ने किया रेप   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *