Breaking News

पाकिस्तान में 94 आतंकवादियों की मौत

Advertisements

पाकिस्तान में 94 आतंकवादियों की मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। पडोसी दुश्मन मुल्क पाकिस्तान के पेशावर में इस साल जून में हुए 78 आतंकवादी हमलों में 53 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 94 लोग मारे गए। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इस्लामाबाद स्थित ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटीस्टडीज'(पीआईसीएसएस) द्वारा जारी मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी से जून 2025 तक देश भर में 502 आतंकवादी घटनाएं हुईं, जिनमें 737 लोगों ने जान गंवाई। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में सुरक्षा बलों के 284 जवान और 273 आम लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले जून में हुए 78 आतंकी हमलों में 53 सुरक्षाकर्मियों, 39 आम लोगों और शांति समितियों के दो सदस्यों की जान चली गई। रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा 189 व्यक्ति घायल हुए, जिनमें 126 सुरक्षाकर्मी और 26 आम लोग शामिल हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जून में आतंकवाद रोधी अभियान तेज करते हुए 71 आतंकवादियों का खात्मा कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों में 2 सुरक्षाकर्मियों और दो आम लोगों की भी मौत हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों में 10 आतंकवादी और पांच आम लोग घायल हुए तथा जून में 52 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया।अब वह दिन दूर नहीं जब आतंकवाद के चलते पाकिस्तान का अंत सुनिश्चित है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *