KTPS मे गैस रिसाव से अनेक श्रमिक बेहोश उपचारार्थ दवाखाना में भर्ती
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550220
कोराडी।KTPS थर्मल पावर प्लांट 660 MW मे काम के दौरान तकनीक कारणों से गैस रिसाव होने से करीब अनेक अनुबंध ठेका श्रमिक बेहोश होने की खबर . उन्हे तत्काल उपचारार्थ महानिर्मिति कोराडी कॉलोनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां पर विशिष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने से बेहोश मज़दूरों को तुरंत इस सरकारी हॉस्पिटल मेयो में रेफर कर दिया गया.बताते हैं कि उनकी हालत मे सुधार है.
बताते हैं कि कोराडी पावर स्टेशन के अस्पताल में विशिष्ट उपचार सुविधा उपलब्ध नहीं होने से सरकारी हास्पिटल मे रेफर करना पडता है.हालकि स्थानीय पालक मंत्री के प्रयास से कोराडी में एक शालिनीताई मल्टीनेशनल हास्पिटल संचालित है.लेकिन यहां उच्चतम मॉडर्न तकनीक ट्रीटमेंट मटीरियल और मशीनरी उपलब्ध नहीं होने से फिर इसे ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल को चलाने के लिए लीज़ पर हस्तांतरण कर दिया गया था। इस हास्पिटल का नाम शालिनीताई मेघे मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरु है। यहां सभी प्रकार को रोगों का इलाज होता है.यह हास्पिटल धर्मदाय होने के कारण यहां सस्ते मे उपचार हो रहा है. सीरियस मरीजों को
वानाडोंगरी स्थित श्रीमती शालिनीताई मेडीकल कालेज एण्ड चिकित्सालय में रेफर कर दिया जाता है. थर्मल पावर प्लांट मे तकनीक कारणों से अचानक जहरीली गैस रिसाव से पीडित मजदूरों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहोश मजदूरों मे अजय गाढ़वे (46 वर्ष), विनोद राय (36), वसीम अंसारी (33), शाहनवाज अंसारी (40), इखलाल सिद्दीकी (40), अक्षय घोडेश्वर (31), रूपेश गौत्रे (36), नितेश वानखेड़े (34), विनोद नीलम (59), सुधीर भड़ंग (39), राहुल केलेकर (33), महेंद्र यादव (56), कैलास खेरगड़े (42), जगमोहन प्रजापति (35), आशीष पाटिल शामिल हैं.
विश्वभारत News Website