Breaking News

डी-मार्ट मॉल में डीजे पर डांस करते- करते युवक की अचानक हूई मौत

Advertisements

डी-मार्ट मॉल में डीजे पर डांस करते- करते युवक की अचानक हूई मौत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

फरीदाबाद। उत्तरप्रदेश के फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित डी-मार्ट मॉल में कंपनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते समय 23 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान देवकीनंदन के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से इसी मॉल में कार्यरत था. यह पूरी घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे मॉल के बेसमेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई. जहां डीजे लगाया गया था और कर्मचारी डांस कर रहे थे.

 

जानकारी के अनुसार देवकीनंदन अपने एक साथी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था. जबकि वहीं टेबल पर बैठा उसका तीसरा साथी इस डांस का वीडियो अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर रहा था. इसी बीच डांस करते-करते देवकीनंदन अचानक जमीन पर गिर पड़ा. वह करीब 30 से 40 सेकेंड तक जमीन पर ही बेसुध पड़ा रहा. इस दौरान उसके साथ डांस कर रहा एक युवक पहले अपनी जैकेट खोलता है और फिर देवकीनंदन को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन जब वह नहीं उठते तो वहां मौजूद दो अन्य लोग भी मौके पर पहुंचते हैं. सभी लोग मिलकर देवकीनंदन को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल लेकर जाते हैं, जहां डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी.

 

इसके बाद देवकीनंदन को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. निजी अस्पताल द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है. मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. बताया जा रहा है कि पूरी घटना मॉल के बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में देवकीनंदन डीजे पर डांस करते हुए दिखाई देता है और अचानक डांस करते-करते जमीन पर गिर जाता है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे अचानक कोई अटैक आया, जिसके कारण उसकी मौत हुई, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *