Breaking News

वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या

Advertisements

वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्रीं:

Advertisements

9822550220

 

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार को दिनदहाड़े बीच रोड पर एक वकील की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई है। कोर्ट के रास्ते पर दूसरे वकील ने उन्हें सड़क पर लहूलुहान पड़े देखा। वे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है…

शिवपुरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर एक वकील को मौत के घाट उतार दिया। इससे वकीलों में दहशत फैल गई है। दरअसल, शिवपुरी के करैरा सिविल कोर्ट जाते समय वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिवक्ता संजय सक्सेना कोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है. वकील को गोली मारकर हत्या के कारण का अभि तक पता नहीं चल पाया है. बताते हैं कि वकील सक्सेना कोर्ट केश के मामलों मे अपने पक्षकार को न्याय नहीं दिलाता और पक्षकार के विरोधियों से मिलकर समझौता करवाने के नाम पर दोनो पक्षों से रुपए लेदेकर मामले को लंबित करवा देता था. उक्त वकील ने मित्र कम और दुश्मन अधिक बना रखे थे. और वह पुलिस की दलाली भी करते थे. इसलिए उन्हें पुलिस का दलाल के नाम से पुकारते थे. वकील को कोर्ट जाते समय गोली मारने की वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई। कोर्ट शहर से करीब 4 से 5 किमी दूर है। यहां का रास्ता सुनसान होने पर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई थी। इसको लेकर जिलेभर के वकीलों ने आक्रोश जताया है। साथ ही शासन-प्रशासन से मांग की है कि वकीलों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

गोली मारने वाली कौन अभी तक सुराग नहीं लगा

पुराना बाजार निवासी वकील संजय सक्सेना रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान, एक सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर किसी वाहन से आए थे या पैदल थे, ये पता नहीं चल पाया है। कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने सड़क पर पड़े संजय सक्सेना को देखा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सगाई से शादी के बीच 3 बार रेप! भरोसेमंद चेहरे का खुला खौफनाक राज, पति ने साथ दिया तो बदल गई कहानी

पुलिस ने कराया पीएम, जांच में जुटी है.

घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग कर रही है और संदिग्धों की सिर्फ औपचारिकता बतौर पहचान करने में जुटी है।

जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका

सूत्रों ने बताया है की शुरुआती जांच में यह वारदात सुनियोजित लग रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में सक्रिय है। परिजन ने इस मामले में जमीनी विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.बताते हैं कि एक महिनां पूर्व वकील संजय सक्सेना को उनके ही एक अन्यायग्रस्त पक्षकार ने देख लेने की धमकियां दी गई थी.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *