Breaking News

दूल्हे की असामान्य हालत देख टूटी शादी : बिना दुल्हन के लौटी बारात

Advertisements
  1. दूल्हे की असामान्य हालत देख टूटी शादी : बिना दुल्हन के लौटी बारात

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्रीं:

Advertisements

9822550220

Advertisements

 

सुल्तानपुर। उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर के बरुआ गांव में गुरुवार रात एक विवाह समारोह उस समय रुक गया, जब जयमाला कार्यक्रम और अन्य रस्मों के दौरान दूल्हे की तबीयत और व्यवहार को लेकर वधू पक्ष को संदेह हुआ। वधू पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा असामान्य लग रहा था और कुछ रस्मों के समय उसे सहारे से मंडप तक लाया गया।

सुल्तानपुर में टूटी शादी

दूल्हे के व्यवहार, चेहरे की सुस्ती और बार-बार पानी पीने जैसी बातों से परिजन चिंतित हो गए। यह शादी बरुआ निवासी धीसनराम वर्मा की पुत्री अर्चना वर्मा और मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भरसारे रूपिनपुर निवासी रामजगत वर्मा के पुत्र रवि वर्मा के बीच तय थी। गुरुवार रात बारात आने के बाद जब ‘पांव पखराई’ की रस्म के दौरान दूल्हे के पैरों पर पानी डाला गया, तो वह कांपने लगा। इस घटना से वधू पक्ष की शंका और गहरी हो गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी स्थिति को देखते हुए रस्में रोकने की सलाह दी।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। बताया जाता है कि करीब आठ घंटे तक पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन उस समय विवाह संपन्न नहीं हो सका। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच पुनः बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। लोगों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसमें तय हुआ कि विवाह संबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और लेन-देन की वस्तुएं एक-दूसरे को वापस कर दी जाएंगी।

इसके तहत वर पक्ष ने दहेज में दिया गया सामान लौटा दिया, जबकि वधू पक्ष ने दिए गए गहने वापस कर दिए। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस विवाद को समाप्त मानते हुए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने का निर्णय लिया.दरअसल मेदुल्हा ने लडकी खानदानी और लालची प्रवृत्ति की है या नाजायज पिता की नाजायज संतान है?की परीक्षा लेने के लिए एसा अभिनय किया होगा?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

पत्नी पर गुप्तांग दबाकर पति की हत्या का आरोप

पत्नी पर गुप्तांग दबाकर पति की हत्या का आरोप टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   बेगूसराय। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *