Breaking News

शक्ती कपूर की मौत? शक्ति कपूर बोलें, मैं बिल्कुल ठीक हूं!

Advertisements

शक्ती कपूर की मौत? शक्ति कपूर बोलें, मैं बिल्कुल ठीक हूं!

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई । मौत की अफवाहों पर नाराज वालीबुड शक्ति कपूर जारी कर बोले- कि मैं बिल्कुल ठीक स्वस्थ दुरुस्थ हूं.दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के निधन की खबरें पूरी तरह से झूठी और अफवाह हैं। शक्ति कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर पुष्टि की है कि वह बिल्कुल स्वस्थ और खुश हैं। उन्होंने प्रशंसकों से ऐसी असत्यापित खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है।

शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर बेहद शांत अंदाज में इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी जारी की है.

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के निधन की फेक खबरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के साथ भी यही हुआ। उनके निधन की झूठी खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं। इस खबर ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया, बल्कि इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी। हालांकि, कुछ ही समय बाद खुद अभिनेतासामने आए और उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।

गृहलक्ष्मी को एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ें

मैं बिल्कुल ठीक हूं: वीडियो के जरिए दिया जवाब

गुरुवार को शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर बेहद शांत अंदाज में इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हैलो एवरीवन, मेरी मौत की खबर पूरी तरह झूठी है। मैं बिल्कुल स्वस्थ और खुश हूं। कृपया इन अफवाहों पर ध्यान न दें।” उनका यह संदेश उनके फैंस के लिए राहत लेकर आया, जो पिछले कुछ घंटों से चिंता में डूबे हुए थे।

फैंस का गुस्सा और राहत

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां एक ओर लोग राहत महसूस कर रहे थे कि उनके पसंदीदा अभिनेता सुरक्षित हैं, वहीं दूसरी ओर उन लोगों के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर कर रहे थे, जिन्होंने यह झूठी खबर फैलाई। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को शर्म आनी चाहिए। आप बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक कॉमेडियन में से एक हैं।” वहीं दूसरे ने लिखा, “टाइगर जिंदा है, लंबी उम्र हो आपकी।”

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

सिर्फ अफवाहों को खारिज करने तक ही बात सीमित नहीं रही। शक्ति कपूर ने यह भी संकेत दिया कि वह इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की गलत खबरें फैलाते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। यह कदम न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उन तमाम सार्वजनिक हस्तियों के लिए भी एक संदेश है, जो अक्सर फेक न्यूज का शिकार बनते हैं।

चार दशकों का शानदार सफर

अगर शक्ति कपूर के करियर की बात करें, तो वह हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने हर तरह के किरदार में अपनी छाप छोड़ी है। विलेन के रूप में उनकी खौफनाक मौजूदगी हो या कॉमेडी में उनकी बेहतरीन टाइमिंग—उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उन्होंने अपने चार दशक लंबे करियर में करीब 700 फिल्मों में काम किया है। राजा बाबू, अंदाज़ अपना अपना, चालबाज़, हंगामा, हुलचुल, चुप चुप के और भागम भाग जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।

शक्ति कपूर की फिल्मी विरासत उनके बच्चों ने भी आगे बढ़ाई है। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जबकि बेटे सिद्धांत कपूर ने भी फिल्मों में काम करने के बाद संगीत की दुनिया में कदम रखा। हाल ही में श्रद्धा कपूर फिल्म स्त्री 2 में नजर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

स्तनाच्या कर्करोगाच्या वेदनादायक आजाराशी झुंजणाऱ्या बॉलिवूड अभिनेत्रिया

स्तनाच्या कर्करोगाच्या वेदनादायक आजाराशी झुंजणाऱ्या बॉलिवूड अभिनेत्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   मुंबई. बॉलिवूड चित्रपटसृष्टीतील …

राज कपूर की आंखें नम हुईं, पंकज उधास ने गाया ‘चिट्ठी आई है’ चिट्ठी

राज कपूर की आंखें नम हुईं, पंकज उधास ने गाया ‘चिट्ठी आई है’ चिट्ठी टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *