Breaking News

अखिल भारत हिन्दू महासभा का 61वां अधिवेशन हरिद्वार मे सम्पन्न

Advertisements

हरिद्वार। विगत सन 1925 में कलकत्ता नगरी में लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में अखिल भारत हिंदू महासभा का अधिवेशन हुआ जिसमें तत्कालीन प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता मुकुंदराव आनंदराव जयकर भी सम्मिलित हुए थे।जबकि सन् 1926 में देश में प्रथम निर्वाचन होने जा रहा था।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के 61 वां अधिवेशन हरिद्वार मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि अगले पांच वर्षो में देश को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाना है। इसके लिए वर्तमान समय सबसे उपयुक्त है। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित एक होटल में आयोजित महासभा के 61वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि महासभा के महान नेताओं के सपनों को पूरा करते हुए देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को त्याग एवं बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू हितों के लिए संघर्ष कर रही अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी तथा पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हिन्दुओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म व हिन्दू संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। आजादी के वीर शहीदों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में योगदान दें। राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने कहा कि 1915 में हिन्दू महासभा का गठन हरिद्वार में किया गया था। हिन्दू महासभा ही देश का सबसे पहला राजनैतिक दल है। पंडित मदन मोहन मालवीय, विनायक दामोदर सावरकर, भाई परमानन्द, डा.वीएस मुंजे, महंत अवैध नाथ, एनसी चटर्जी, स्वामी श्रद्धानंद जैसे नेताओं ने महासभा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिकता कानून लागू किया जाना चाहिए। किसी भी वर्ग का तुष्टिकरण नहीं किया जाना चाहिए। सभी के अधिकार समान होने चाहिए। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून अवश्य लागू किया जाए। आर्थिक, सामाजिक असामनता को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। स्वागत समिति के अध्यक्ष स्वामी सहजानंद ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के उद्देश्यों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए। हिन्दू हितों में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देंगे। महासभा लगातार पूरे देश में हिन्दू हितों की लड़ाई लड़ती चली आ रही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून मोदी सरकार को लागू कराना चाहिए। विशेष वर्ग की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। जिन कारणों से हिन्दू अधिकारों का हनन हो रहा है। संस्कृति एवं सनातन परंपरांओं का निर्वहन ठीक रूप से किया जाना चाहिए। देश भक्ति का जज्बा पैदा कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना होगा।
अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी, स्वागत समिति के अध्यक्ष स्वामी सहजानंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, डा.जनार्दन उपाध्याय, अभय सिंह कुलकर्णी, अनिल पवार, उमेश त्याी, संजीव राणा, डा.अन्नूपूर्णा भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक स्थिति एवं विदेश मामलों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Advertisements

इस दौरान मध्यप्रदेश के संयोजक मोहन लाल वर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल पवार, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष राजेश मारीमुथु, गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र टी पटेल, हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, अनिलकांत भटनागर, डा.एमकेआर जय गणेश, गौरव मेहरोत्रा, कुंवर विवेक, जनार्दन दुबे, अशोक त्यागी, अमरजीत शर्मा, अनिल त्यागी, जगदीश मिश्रा, मनीष देशपाण्डे, अशोक पाण्डेय, डा.दीपक त्यागी, सरदार सुरजीत सिंह, कन्हैयालाल रायकवाड़, राजीव त्यागी, मनोज त्यागी, प्रभात रंजन, मुकुल कुमार, नितिन त्यागी, विष्णु शर्मा, संतोष त्रिपाठी, कैलाश नौटियाल, मनमोहन जोशी, यतिन्द्र मोहन ममगाई, मृत्युंजय कलयाणी, तिरूपति रेड्डी, चन्द्रहास फेरन, मोहन कारेमोरे, संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व प्रतिनिधि शामिल रहे। स्वागत समिति के अध्यक्ष स्वामी सहजानंद, उपाध्यक्ष उमेश त्यागी, महामंत्री संजीव राणा ने सभी का पुष्पमाल्य पहनाकर सभी मेहमानों को वन्दन अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया गया।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पती पेशाब मेरे शरीर पर फेंक देता था! IAS महिला अफसर की दर्दनाक कहाणी

सविता प्रधान IAS -दर्द,तकलीफ़ और इम्तिहानों की क़ैद से IAS तक का सफ़र तय करने …

प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है महिलाओं को 

प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है महिलाओं को   टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *