Breaking News

वैदिक शिक्षा प्रारंभ की जाएगी उतराखंड के सरकारी स्कूलों मे : शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के विचार

Advertisements

देहरादून। वैदिक काल में शिक्षा निःशुल्क थी। शुल्क के स्थान में शिष्य गुरुकुल के सारे कार्य करते थे तथा शिक्षा संपन्न होने के पश्चात अपनी आर्थिक अवस्था केअनुसार गुरुकुल को गुरुदक्षिणा देते थे। गुरुदक्षिणा में शिष्य अपने गुरु को अनाज, कपडा, बर्तन और रुपये पैसे आदि अपनी आर्थिक अवस्था के अनुसार देता था।जानिए उतराखंड सरकार वैदिक शिक्षण प्रारंभ करने पर विचार कर रही है।
उत्तराखंड सरकार अपने राज्य उतराखंड के सभी सरकारी विधालयों मे वैदिक शिक्षा शुरु करने पर जोर दे रही है। यहां वैदिक कालीन वेद, पुराण, गीता उपनिषद और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करने पर सरकार विचार कर रही है.
उत्तराखंड. राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी. प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत ने देहरादून विश्वविद्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि छात्रों को अपनी प्राचीनतम संस्कृति और समृद्ध ज्ञान परंपरा के बारे में जानकारी होनी चाहिए और इसलिए इन ग्रंथों की सामग्री को शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने पर विचार हो रहा है.

Advertisements

इस संबंध में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में स्कूल पाठ्यक्रम राज्यों को तैयार करना है. मंत्री ने हालांकि, साफ किया कि इस बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले आम लोगों और अभिभावकों के भी सुझाव लिए है।
उधर, इस बारे में संपर्क किए जाने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अपनी संस्कृति के बारे में पढाए जाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अच्छा होगा कि शिक्षा मंत्री इससे पहले स्वयं प्रदेश की शख्सियतों का अध्ययन कर लें. उन्होंने कहा, ‘वेद, संस्कृति से हमारा कोई विरोध नहीं है. जो इन्हें पढ़ाना चाहता है, उसे यह मौका मिलना चाहिए लेकिन जबरदस्ती कुछ नहीं होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तराखंड के छात्रों को प्रदेश के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए और इसके अलावा, सरकार को रोजगार परक शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए ।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

8 टीचरों का DEd सर्टिफिकेट फर्जी होने की पुष्टि

8 टीचरों का DEd सर्टिफिकेट फर्जी होने की पुष्टि   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   एमपी। …

पाण्डु पिपरिया स्कूली छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाया अभद्रता का आरोप

पाण्डु पिपरिया स्कूली छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाया अभद्रता का आरोप टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *