Breaking News

बेहद कम उम्र में ही विधवा होने का दर्द झेल चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस!

बेहद कम उम्र में ही विधवा होने का दर्द झेल चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस!

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही उनके जीवन में खिटपिट होने लगी थी। मुकेश का बिजनेस में भी नुकसान हो रहा था और निजी जीवन में भी वो परेशान रहने लगे थे। ऐसे में उन्होंने रेखा के दुपट्टे का फंदा बनकार फांसी लगा ली थी। रेखा महज 35 साल की थीं जब वो विधवा हो गई थीं। हालांकि उन्होंने जिंदगी से जंग नहीं हारी और अपना एक सफल करियर बनाया।

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राज सिप्पी की फिल्म सौगंध में शांतिप्रिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वो महज 35 साल की थीं जब उनके पति का निधन हो गया था। शांतिप्रिया बहुत कम समय के लिए ही शादी का सुख ले पाईं थीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने परिवार को संभाला। बता दें कि शांतिप्रिा ने सिद्धार्थ रे से 1999 में शादी की थी।

मंदिरा बेदी ने इसी साल अपने पति को खो दिया। राज कौशल का महज 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। मंदिरा बेदी के पति और एड फिल्ममेकर राज कौशल का अचानक 30 जून को निधन हो गया था। पति के जाने से मंदिरा बेदी टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने अपने परिवार के लिए खुद को मजबूत बनाया और अब अपने बच्चों को संभाल रही हैं।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री लीना चंदावरकर सिर्फ 25 साल की थीं जब उनके पति का निधन हो गया था। पति के गुजर जाने के बाद से लीना काफी समय अकेले रहीं। हालांकि किशोर कुमार संग उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। वहीं शादी के सात साल बाद ही किशोर कुमार का निधन हो गया था जिससे वो एक बार फिर विधवा हो गई थीं। हालांकि अब वो अपने बेटे के साथ लाइमलाइट से दूर हैं और अपना घर संभाल रही हैं।

About विश्व भारत

Check Also

आशा भोसले म्हणाल्या,“माझे थोडेच दिवस राहिलेत..”

मुंबईतल्या विले-पार्ले या ठिकाणी असलेल्या दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृहात आशा भोसले यांच्यावरील पुस्तकाचं प्रकाशन करण्यात आलं. …

भावी महिला मुख्यमंत्री सुप्रियाताई के नाम के पोस्टर लगने से हलचल तेज

भावी महिला मुख्यमंत्री सुप्रियाताई के नाम के पोस्टर लगने से हलचल तेज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *