Breaking News

केंद्रीय मंत्री नितिनजी गडकरी के हाथों उद्घाटन से पहले 12 करोड़ का पुल धराशाई : दो अभियंत्री निलंबित

Advertisements

केंद्रीय मंत्री नितिनजी गडकरी के हाथों उद्घाटन से पहले 12 करोड़ का पुल धराशाई : दो अभियंत्री निलंबित

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

अररिया! बिहार के अररिया जिले में उद्घाटन से पहले 12 करोड़ का पुल धराशाईहो गया है? जिसमे मामले की संपूर्ण जांच-पड़ताल किए बिना दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है ! जबकि इस घटना के मुख्य जिम्मेदार मुख्य अभियंता, उप मुख्य अभियंता और अधिक्षण अभियंता आजाद घूम रहे हैं?

बिहार के अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल भरभराकर नदी में समा गया। मामले में 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल का गठन हुआ है जो 7 दिनों के अंदर सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। दूसरी ओर मामले पर सियासत जमकर हो रही है।

बिहार के अररिया में पुल गिरने पर नितिन गडकरी ने कार्रवाई किया किया है।

बिहार के अररिया में पुल गिरने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है जिसे लेकर अब प्रशासन एक्शन में है। मामले में ग्रामीण विकास कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने एक्शन लेते हुए तत्कालीन सहायक इंजीनियर अंजनी कुमार और जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पुल से जुड़ी निर्माता कंपनी एजेंसी पर FIR दर्ज कराते हुए उसे ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए गए। बता दें कि मामले में 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल का गठन हुआ है जो 7 दिनों के अंदर सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

दूसरी ओर मामले पर सियासत जमकर हो रही है। लालू प्रसाद यादव की बेटी और RJD नेता ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि डबल-इंजन वाली सरकार के सुशासनी दावों की पोल एकबार फिर खुल गई है क्योंकि निर्माण की गुणवत्ता को नजरअंदाज किया गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री निति गडकरी ने बताया कि इसका निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से नहीं किया जा रहा था बल्कि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत इसका काम चल रहा था।

अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल भरभराकर नदी में समा गया। ये पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। बताया जा रहा है कि बकरा नदी पर मौजूद इस पुल के निर्माण में करोड़ों की लागत लगी थी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पुल को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही की वजह से ये घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गए, जिससे पुल टूट गया।

बता दें कि इस पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने काफी मेहनत की थी। यही नहीं यह पुल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया, इसके बाद 12 करोड़ की लागत से नदी को किनारे तक को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू है।

Video: नीतीश कुमार ने मंच से कही ऐसी बात, पीएम मोदी भी हंसी नहीं रोक पाएVideo: नीतीश कुमार ने मंच से कही ऐसी बात, पीएम मोदी भी हंसी नहीं रोक पाए हैं।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी पॉलिटिक्स में एंट्री? CM के खास मंत्री ने दिया जवाबनीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी पॉलिटिक्स में एंट्री? CM के खास मंत्री ने जबाव दिया है।

पीएम मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन, कहा- ‘आग की लपटें किताब जला सकती हैं, ज्ञान नहीं’ पीएम मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन, कहा- ‘आग की लपटें किताब जला सकती हैं, ज्ञान नहीं’

बिहार: फिर नदी में समाया करोड़ों की लागत से बना पुल, टूटने का Video सामने आया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *