Breaking News

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पद सूत्र संभाली

Advertisements

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पद सूत्र संभाली

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर। कलेक्टर दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण एवं जनता-जनार्दन की अपेक्षाओं पर खुद को खरा साबित करना हमारी प्राथमिकता है । 27 जून। 2010 बैच की आईएएस अधिकारी लखीमपुर खीरी जिले की नवागत जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल नेे जनपद मुख्यालय पहुंचकर कोषागार में पदभार ग्रहण किया। पदभार सम्भालने के उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई प्रॉपर हो। शिकायतकर्ता की शिकायत के निदान पर संतुष्टि जरूर हो, इसे सुनिश्चित कराए। फरियादी की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए सहयोग करना चाहिए। अधिकारियों ने सजग और प्रो-एक्टिव होकर काम करना चाहिए। अधिकारियों ने अपने विभाग के सकारात्मक कार्यों को मीडिया से शेयर करना चाहिए।

नवागत डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जायेगा तथा जनशिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएगा।आमजन की समस्याओं का निराकरण करना और जनता की अपेक्षाओं पर खुद को खरा साबित करना ही मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि आम नागरिक एवं जरूरतमंदों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला रहेगा। जनता सीधे उनसे सम्पर्क कर अथवा दूरभाष के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते है। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिये जनता दर्शन में सभी अधिकारी निरन्तर उपलब्ध रहेंगे।

बताते चलें कि नवागत जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल इससे पहले डीएम बांदा के पद पर कार्य करने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रही हैं। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम (सदर) अश्वनी कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित कुमार राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने उनका आभार माना

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *