Breaking News

पुलिस की गुंडागर्दी : नहीं मिली शराब तो बेकसूर महिलाओं की पिटाई

Advertisements

पुलिस की गुंडागर्दी : नहीं मिली शराब तो बेकसूर महिलाओं की पिटाई

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

शेखपरा। बिहार के जिला शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र में पुलिस को शराब उपलब्ध नही कराने पर महिला की पिटाई कर दी. पुलिस अधीक्षक को इस घटना की शिकायत की गई तो पीडित परिवार को शेखपुरा एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

शेखपुरा–जिला के कोरमा थाना का है यहां के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार है वे थानाध्यक्ष नहीं आपने आप को सरकार और न्यायलय समझ बैठे है।ऐसा इस लिए कहा जा रहा है की बेकसूर और बीमारों को भी ये दारोगा जी नहीं पहचानते है और उनकी बेरहमी से पिटाई करते हैं।शराब को लेकर पुरे सूबे की पुलिस काम कर रही है। लेकिन कोरमा थाना की पुलिस का करने अंदाज ही कुछ और है।ये हरिजन को देखना पसंद नहीं करते है और जबरन शराब धंधा करने का कबूलनामा भी करबाते है।जिसका जीता जागता नमूना घाटकोसुम्भा की आंगनबाड़ी सहायिका बताती है।घाटकोसुम्भा की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस बेवजह महा दलितों को जातिसूचक गाली देकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।

शराब की खोज में गई पुलिस बेवजह बेकसूरों को अपना निशाना बनाती है और जब शराब नहीं मिलता है तो बेरहमी से पीटता भी है। महिलाओं ने कहा है कि जबरन घर में घुसकर पुलिस महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बनाती है।ऐसे में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बहरहाल सुशासन बाबू की सरकार में यह आम बात हो गई है, शेखपुरा टाउन थाना के थानाध्यक्ष बिनोद राम पहले से विवाद के घेरे में है, वही फिर कोरमा थाना के थानाध्यक्ष भी इस विवाद की जड़ में फंस चुके हैं महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाली पुलिस को सरकार क्या अखंड राज के लिए छोड़ रखी है हालांकि इस घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने एसपी तक गुहार लगाई है, अब देखना यह लाजमी होगा ऐसे थानाध्यक्षों पर कार्रवाई होती है या फिर यह सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगा। बरहाल पीड़ित परिवार को एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *