Breaking News
Oplus_131072

भारतीयों के हाथ-पैर में बेड़ियां : मोदी का अमेरिका को इशारा

Advertisements

अमेरिका से बिना दस्तावेज़ वाले 104 भारतीय कामगारों को हाथ और पैर में बेड़ियां लगाकर मिलिटरी एयरक्राफ्ट से भेजने पर अमेरिकी मीडिया में काफ़ी बात हो रही है.

Advertisements

गुरुवार को भारत की संसद में विपक्षी सांसदों ने इसे अपमानजनक बताया था. वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा था कि भारत अमेरिका से कहेगा कि लोगों से मानवीय व्यवहार हो.

Advertisements

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, ”मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डियर फ्रेंड कहकर संबोधित करते हैं. वहीं भारत को उम्मीद थी कि उसने अमेरिका से प्रवासियों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी, ऐसे में कोलंबिया और ब्राज़ील की तरह उसे शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन वापस लौटने के बाद भारतीय प्रवासियों ने कहा कि उन्हें 40 घंटों तक हथकड़ियों में रखा गया और शौचालय तक नहीं जाने दिया.”

न्यूयॉर्क टाइम्स ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता से पूछा कि क्या बच्चों और महिलाओं को भी हथकड़ी लगाकर लाया गया था? हालांकि अमेरिकी दूतावास ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया. पंजाब के सुखपाल सिंह 35 साल के शेफ़ हैं और वह जनवरी में मेक्सिको के ज़रिए अमेरिका में दाखिल हुए थे.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित 

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

ट्रम्प पिसाळल्याने जगात भीती : इराणवर हल्ले मजा म्हणून करणार

अमेरिकेचे अध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प यांनी इराणच्या खर्ग बेटावर पुन्हा हल्ले चढविण्याची धमकी दिली असून, होर्मुझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *