Breaking News

कपड़े बदल रहीं छात्राओं का वीडियो बनाया तो…!

Advertisements

कपड़े बदल रहीं छात्राओं का वीडियो बनाया तो…!

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

 

मंदसौर।मध्यप्रदेश के मंदसौर के एसपी विनोद मीना ने बताया कि कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में साफ दिख रहा है कि चार लड़के रोशनदान से ताकझांक कर रहे थे. इनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया है.

मंदसौर के कॉलेज में कपड़े बदल रही छात्राओं के वीडियो बनाने के मामले में 3 छात्र गिरफ्तार किए गए हैंआरोपियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है और वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जु़ड़े बताए गए हैंएक आरोपी छात्र उमेश जोशी को एबीवीपी ने नगर मंत्री पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही है?

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक सरकारी कॉलेज में कल्चरल प्रोग्राम के लिए तैयार हो रही छात्राओं के वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने तीन स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 22 के बीच है.

आरोपी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य बताए गए हैं. एक आरोपी के संगठन का नगर मंत्री होने का दावा किया गया है. आरोपियों की पहचान उमेश जोशी, अजय गौड़ और हिमांशु बैरागी के रूप में हुई है. ABVP ने घटना के बाद उमेश जोशी को नगर मंत्री पद से हटा दिया है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के भानपुरा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में मंगलवार को हुई थी. प्रभारी प्राचार्य की लिखित शिकायत के आधार पर उन्होंने कार्रवाई की गई है.

मंदसौर के पुलिस अधीक्षक विनोद मीना ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य की लिखित शिकायत के बाद कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड तस्वीरों की जांच की गई. फुटेज में देखा जा सकता है कि चार लड़के रोशनदान से ताकझांक कर रहे थे.

मीना ने बताया कि सभी युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले में कुल चार आरोपी हैं. पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है जबकि चौथा आरोपी फरार है. हिरासत में लिए गए आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी.

कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रीति पंचोली ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को कॉलेज में यूथ फेस्टिवल था और उसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए लड़कियां तैयार हो रही थीं. उसी दौरान उन्हें ऐसा लगा कि कोई रोशनदान से उनकी तस्वीर ले रहा है. इसके बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई.

एबीवीपी के जिला संयोजक चंद्रराज पवार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल नगर मंत्री उमेश जोशी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट : उपजिल्हाधिकारी गोत्यात

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट भोंदू अशोक खरातच्या अटकेच्या अवघ्या तीन दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *