Breaking News

कर्नाटक नतीजों के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत तय: कमलनाथ का दावा

Advertisements

भोपाल । कर्नाटक के चुनावी नतीजों पर कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्य प्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले.
कर्नाटक की जीत के बहाने कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. सौदेबाजी और खुन्नस की राजनीति समाप्त होगी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कर्नाटक की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस इतना बहुमत लेकर आएगी कि जोड़ तोड़ की कोई गुंजाइश नहीं रहने वाली है. बताते चले कि मध्यप्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए कमलनाथ जमकर पसीना बहा रहे हैं.
दरअसल, कर्नाटक में जीत से मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ. कांग्रेस नेता अपनी खुशी जाहिर करने के साथ-साथ बीजेपी और शिवराज सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रहे. कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा,”कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं. कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है.”
‘मध्य प्रदेश में भी बनेगी कांग्रेस की सरकार’
उन्होंने आगे कहा,”हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी. कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्य प्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले. जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस.”
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने कहा,”दक्षिण भारत में बीजेपी का सफाया हो गया, मध्य प्रदेश चुनाव के बाद सेंट्रल इंडिया से भी बीजेपी का सफाया हो जाएगा. इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस इतना बहुमत लेकर आएगी की जोड़ तोड़ की कोई गुंजाइश नहीं रहने वाली है.”
दिग्विजय सिंह ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी के उन सभी नेताओं को दिया है, जो कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए गए थे

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अजित पवारांचा मारेकरी सापडला : मोठी बातमी

अजित पवार यांच्या अपघाताबाबत वारंवार शंका उपस्थित केल्या जात आहेत. आमदार रोहित पवार आणि राष्ट्रवादी …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *