Breaking News

नागपूर- कार से गोवंश का अवैध परिवहन : ड्राइवर पर केस दर्ज

Advertisements

सावनेर तहसील के खापरखेड़ा में कार से गोवंश के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक कार जब्त की है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisements

अधिकारी के अनुसार पुलिस टीम शुक्रवार देर रात खापरखेड़ा में गश्त लगा रही थी। टीम को डायल 112 पर किसी ने सूचना दी कि खापरखेड़ा में सफेद कार से गोवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने वारेगांव में खापरखेड़ा- कामठी मार्ग पर नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर सफेद रंग की कार दूर ही रुक गई। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश मे जुटी है।

Advertisements

बताया गया है कि पुलिस ने कार की जांच की। कार में क्रूर तरीके से चार गोवंश रखे थे। उनके मुंह पर पैर बंधे थे। कार में इतनी जगह नहीं थी कि गोवंश वहां ठीक से उठ-बैठ पाएं। पुलिस ने चारों गोवंश और कार जब्त कर ली है। चारों गोवंश की कीमत करीब 20,000 रुपए और कार 1,00,000 रुपए की बताई गई है। इस तरह पुलिस ने 1,20,000 रुपए का माल जब्त किया।

खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई खापरखेड़ा के प्रभारी थानेदार दीपक कांक्रेडवार एवं उनके सहयोगियों कैलास पवार, बादल गिरि, संदीप वाघमारे ने की।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *