Breaking News

गंंदी राजनीति : उद्धव – राज ठाकरे एक हो जाएं?

Advertisements

मुंबई के दाद स्थित शिवसेना भवन के पास महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता लक्ष्मण पाटिल ने यह पोस्टर लगाया है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने पोस्टर को लेकर कहा कि हमें पता है महाराष्ट्र के लोग हमारे साथ हैं।

Advertisements

एनसीपी के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इतने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम ने विपक्षी दलों के नेताओं को भी अंदर तक हिला दिया है। इस बीच, मुंबई में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दरअसल, यहां की सड़कों पर अलग-अलग पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें बालासाहेब ठाकरे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। वहीं, पोस्टर में दोनों नेताओं को साथ आने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत गंदगी हो गई है। अब तो दोनों साथ में आ जाओ। पूरा महाराष्ट्र आपकी राह देख रहा है।
बता दें, मुंबई के दाद स्थित शिवसेना भवन के पास महाराष्ट्र नवनिर्माण शेना नेता लक्ष्मण पाटिल ने यह पोस्टर लगाया है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने पोस्टर को लेकर कहा कि हमें पता है महाराष्ट्र के लोग हमारे साथ हैं।

Advertisements

गौरतलब है, 2 जून यानी रविवार को शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उन्हें धोखा देकर भाजपा-शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया था। बाद में उन्होंने उप- मुख्यमंत्री की शपथ ली। अब अजित पवार के गुट ने पांच जुलाई को मुंबई में एक बैठक बुलाई है। इसमें महाराष्ट्र एनसीपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। साथ ही शरद पवार गुट के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए अजित पवार शक्ति प्रदर्शन करेंगे और इस बैठक से साफ हो जाएगा कि एनसीपी का कौन सा नेता किस गुट के साथ है।

संजय राउत ने पोस्टर पर कहा कि महाराष्ट्र के लोग हमारे साथ हैं और वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे। लोग हमारा समर्थन करने जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही है, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम एकजुट होकर लड़ेंगे।

राउत ने आगे कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब उन नेताओं ने राजभवन में शपथ ले ली है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *