Breaking News

‘वही होता है जो मंजूर-ए खुदा होता है? महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले पर उद्धव गुट की सांसद का तंज

Advertisements

‘वही होता है जो मंजूर-ए खुदा होता है? महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले पर उद्धव गुट की सांसद का तंज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे और उनके गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने से मना कर दिया. 1200 पेजों के फैसले के मुख्य बिंदुओं को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के 55 में से 37 विधायक हैं. उनके नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है. चुनाव आयोग ने भी यही फैसला दिया था. इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट को बहुत बड़ा झटका लगा है.
उद्धव गुट की सांसद प्रियंका ने महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले पर तंज कसा है। उद्धव गुट की सांसद प्रियंका ने महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले पर तंज कसा है

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने उद्धव गुट को बड़ा झटका दिया है. स्पीकर राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे और उनके गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने से मना कर दिया. 1200 पेजों के फैसले के मुख्य बिंदुओं को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के 55 में से 37 विधायक हैं. उनके नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है. चुनाव आयोग ने भी यही फैसला दिया था. इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट को बहुत बड़ा झटका लगा है.

पार्टी पर अपना दावा कर रहे उद्धव ठाकरे की अंतिम उम्मीद भी धुल गई है. हालांकि स्पीकर के इस फैसले के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. विधानसभा में शिंदे गुट की जीत के बाद उद्धव गुट के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सबके बीच उद्धव गुट की सांसद ने स्पीकर के फैसले पर तंज कसा है.

शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं है. हमने सुना था ‘वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है’. 2014 के बाद एक नई परंपरा शुरू हुई है. अब ‘वही होता है जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी और अमित शाह होता है’. यही हम महाराष्ट्र में होते हुए देख रहे हैं. यह नैतिकता के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण समझौता है. कुछ ऐसा किया जा रहा है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अवैध और ‘असंवैधानिक’ करार दिया था, उसे कानूनी बनाया जा रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *