Breaking News

BSP ने लोकसभा चुनाव से पहले चला बड़ा दांव?

Advertisements

बसपा ने लोकसभा चुनाव से पहले चला बड़ा दांव? आकाश आनंद ने पार्टी से जुड़ने के लिए नंबर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायातवी के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। आकाश आनंद ने बसपा से जुड़ने के लिए एक नंबर भी जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे…अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा।

दरअसल, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। इसके बाद से आकाश आनंद लगातार बसपा को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। आकाश लगातार सियासी बयान जारी कर रहे हैं। आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश बसपा की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वह इस समय पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर हैं।

बता दें कि, बीते दिनों उन्होंने बसपा के पुराने नारे को दोहराया था। उन्होंने कहा था कि, चढ़ गुंडों की छाती पर बटन दबेगा हाथी पर…आकाश आनंद के इस नारे के बाद कई तरह के ​कयास लगाए जाने लगे थे। गौरतलब है कि, आकाश को 2019 में बीएसपी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था। हाल के दिनों में ही उन्होंने पार्टी के अंदर अपनी गतिविधियों को बढ़ाया और कई राज्यों में चुनाव प्रचार की भी कमान संभाली हैं।

बसपा प्रमुख बहन मायावती ने शुरुआती दौर पर नारा दिया था कि “तिलक तराजू और तलवार इनको मारो जूता चार”। जब चुनाव मे असफलता हाथ लगी तो बहनजी ने दूसरे दौर मे नया नारा दिया कि “हाथी नहीं गणेश है ब्रम्हा विष्णु महेश है”?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरातील काँग्रेस आमदाराने घेतली CM फडणवीसांची भेट

नागपूर कॉंग्रेसचे माजी शहराध्यक्ष आणि आमदार आमदार विकास ठाकरे यांनी शनिवारी रेशीमबाग येथील डॉ. हेडगेवार …

अजित पवारांचा मारेकरी सापडला : मोठी बातमी

अजित पवार यांच्या अपघाताबाबत वारंवार शंका उपस्थित केल्या जात आहेत. आमदार रोहित पवार आणि राष्ट्रवादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *