Breaking News

हाईकोर्ट की बिल्डिंग से वकील ने लगा दी छलांग : मचा हड़कंप, इस कारण हुए नाराज

Advertisements

हाईकोर्ट की बिल्डिंग से वकील ने लगा दी छलांग, मचा हड़कंप, इस कारण हुए नाराज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

पटना: पटना हाईकोर्ट में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद अधिवक्ता पति ने हाईकोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पहली मंजिल के नीचे शेड होने के चलते वह नीचे नहीं गिरे। और छज्जे पर अटक गए। वहीं वकील के छलांग लगाने के बाद परिसर में हो हल्ला मच गया।

 

इस घटना में छलांग लगानेवाले अधिवक्ता को मामूली चोट आई है। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।

 

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमे पर हाईकोर्ट की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। जिसके बाद यह घटना घटी। दरअसल वकील का पत्नी से दहेज को लेकर कोई केस चल रहा था। इस मामले में कोर्ट ने वन सेटलमेंट का आदेश दिया था। जिसे वकील मानने को तैयार नहीं था। और इसी के चलते पहली मंजिल से छलांग लगा दी। और फिर शेडनुमा छज्जे पर गिर पड़े। इस दौरान वकील को मामूली चोटें आई है। इस घटना का वहां मौजूद वकीलों ने वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक 498ए का मामला था। वकील ने मामले को रद्द करने की अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। और वकील पर बड़ा जुर्माना भी लगाया है। केस खारिज होने के बाद वकील ने कोर्ट बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। वकील के हाई वोल्टेज ड्रामा से काफी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा ।

 

दरअसल में वकील अपनी पत्नि के अनर्गल वर्ताव और व्यवहार से बहुत ही चिंतित और दुखी था? बताते हैं कि वकील की पत्नि अपने मोबाइल फोन पर अन्य व्यकि से रंगीली बातें चिल्लाकर करती थी? पती वकील को मानसिक रूप से परेशान या पागल करने के लिए?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *