Breaking News

तानाशाही के खिलाफ तन, मन और धन से लड़ रहा हूं? केजरीवाल 

Advertisements

तानाशाही के खिलाफ तन, मन और धन से लड़ रहा हूं? केजरीवाल के बयान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। दिल्ली में आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 50 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की

सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार आज अंतरिम जमानत दे दी। बाहर निकलते ही उन्होंने गाड़ी में बैठकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मौजूद थी। केजरीवाल को जमानत मिलने से आप के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल गाड़ी से बाहर आए और AAP के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से आपके बीच में हूं और देश को तानाशाही से बचाना है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि शनिवार सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस मंदिर में आप सभी आइए और हम हनुमान जी का दर्शन करेंगे। सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि कल दोपहर एक बजे पार्टी ऑफिस आइए और वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं तन, मन और धन से लड़ रहा हूं और संघर्ष कर रहा हूं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *