बजट से MP को आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा?संसद विवेक साहू का कथन
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
छिन्दवाडा। सांसद सदस्य देश बांटी विवेक साहू ने बताया कि ये बजट सबसे पहले मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगा.
मध्यप्रदेश के 2026-27 बजट को लेकर सांसद ने पत्रकारों से की चर्चा,सांसद ने कहा छिंदवाड़ा में होगी सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना होना तय है.उन्होंने बताया कि
डॉ.मोहन यादव के मार्गदर्शन मे वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट से देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनेगा। इस बजट में आम नगारिकों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त बोझ न डालते हुए हर वर्ग के लोगों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। उक्त बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश के बजट को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कही। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भी बजट को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने ग्रीन बजट योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। छिंदवाड़ा में सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वित्तिय वर्ष 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है। जो वित्तिय वर्ष 2025-26 के 4.21 लाख करोड़ की तुलना मे लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। यह बजट ज्ञानी 2 के सिंध्दात पर आधारित है जिसमें गरीब कल्याण, युवा शक्ति,अन्नदाता,नारी शक्ति,इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंडस्ट्री को प्राथमिकता दी गई है। कृषि विकास एवं किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजानाएं बनाई गई है। जिसके तहत किसानों के लिए कृषि पंप/प्रेशर तथा एक घरेलू कनेक्शन को निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराने हेतु प्रतिपूर्ति के अंतर्गत 5,276 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत 335 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अंतर्गत 3,000 करोड़ की लागत से 1 लाख सोलर सिंचाई पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पशुपालन गतिविधियों के लिए 2,364 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।
इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि गरीब कल्याण पर सरकार ने विशेष रूप से ध्यान दिया है। जिसके तहत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्ध-घुमक्कड़ वर्ग के लिए 1,691 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 2,857 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। नारी कल्याण के अंतर्गत लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत अब तक 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इसे आगे बढ़ाने के लिए 1,801 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत कक्षा 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के उद्येश्य से टेट्रा पैक में दुग्ध प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 80 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखने का रखा गया है। जिसके लिए इस बजट में 700 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत 23,883 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा सहित प्रदेश में सड़क नेटवर्क का मास्टर प्लॉन तैयार किया गया है। जिसके लिए 12,690 करोड़ रूपये सड़क मरम्मत, ग्रामीण शहरी सड़क नेटवर्क विस्तार और कनेक्टिविटी सुधार के लिए आंवटित है। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण व संधारण के लिए 14,742 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। सूर्य मित्र कृषक फीडर योजना के अंतर्गत लगभग 4,000 मेगावाट की सोलर परियोजना चिन्हित की गई है। मध्यप्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण के लिए करोड़ों रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रधान मुख्यालय के उद्येश्य से पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत 972 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की स्वीकृति दी गई है। द्वारका नगर योजना के अंतर्गत आगामी 3 वर्षो में 5 हजार करोड़ का निवेश लक्षित है। विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाएं संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर रामेश्वरम धाम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी पत्रकारों को आमंत्रित करते हुये उन्हे आमंत्रण कार्ड भी वितरित किये। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, अलकेश लांबा, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, चंद्रकुमार चंदू जैन, विश्वेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी और मीडिया बंधु उपस्थित थे।
विश्वभारत News Website