Breaking News

सांसद साहू ने फोरलेन निर्माण हेतु केन्द्रीय मंत्री गडकरी को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

सांसद साहू ने फोरलेन निर्माण हेतु केन्द्रीय मंत्री गडकरी को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

छिंदवाड़ा। सांसद सदस्य बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुआ 2,500 हजार करोड़ का छिंदवाड़ा से सावनेर और छिंदवाड़ा से सिवनी 150 किलोमीटर फोरलेन का सडक निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। विगत दिनों उक्त फोरलेन निर्माण को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिसके जबाव में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद बंटी विवेक साहू को पत्र भेजकर उक्त फोरलेन निर्माण को लेकर की जाने वाली प्रक्रिया से अवगत कराया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार के छिन्दवाडा सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों के बाद केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2,500 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले छिंदवाड़ा से सावनेर और छिंदवाड़ा से सिवनी 150 किलोमीटर फोरलेन मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 547 छिंदवाड़ा से सावनेर एवं 347 छिंदवाड़ा से सिवनी को फोरलेन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

शासन स्तर पर ट्रैफिक सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर और इन मार्गो पर ब्लैक स्पॉटस की उपस्थिति,सामाजिक व आर्थिक महत्व तथा पर्यटन स्थलों से जुड़ाव को दृष्टीगत रखते हुए फोरलेन चौड़ीकरण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करने के लिए परामर्शदाता की नियुक्ति संबंधी निविदाएं प्राप्त कर ली गई है। डीपीआर के तैयार होने एवं उसके निष्कर्षो के आधार पर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। पत्र के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग ने उक्त फोरलेन के निर्माण को लेकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

कार्यवाही पूर्ण होते ही अब जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 547 छिंदवाड़ा से सावनेर एवं 347 छिंदवाड़ा से सिवनी को फोरलेन में परिवर्तित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को मिलेगी गतिसांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो जाने से जहां जिले के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को गति भी मिलेगीं। अभी छिन्दवाड़ा से नागपूर तक जाने में लगभग 4 घण्टे का समय लगता है जो कि घटकर 2 घण्टे का रह जायेगा वहीं दुर्घटनाएं भी कम होगी। उक्त फोरलेन बन जाने से छिन्दवाड़ा और सौंसर में नयें उद्योग खुलने की संभावनाएं भी बढ़ जायेगी। जिससे दोनों जिलो में रोजगार के अवसर भी बढेगें। छिन्दवाड़ा जिला महानगरों की तर्ज पर विकसित हो रहा है। कई बड़ी औद्योगिक इकाईया भी जिले में संचालित है। भविष्य में यहां पर कृषि आधारित उद्योग भी स्थापित किये जाने है।

जहां कन्हान नदी पर चार हजार करोड़ लागत वाले छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्पलेक्स का काम जारी है वहीं पेंच व्यवर्तन सिंचाई परियोजना जिसकी लागत लगभग ढाई हजार करोड़ है वह भी पूरी हो गई है। फोरलेन सड़क बन जाने से इन परियोजनाओं का लाभ भी जिलेवासियों को शीघ्र ही मिल सकेगा।सांसद ने डेढ़ साल के कार्यकाल में ही दिलाई करोड़ों की सौगातउल्लेखनिय है कि छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान ही दोनों जिलो में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से करोड़ां के विकास कार्यों की सौगात दोनों जिलो के निवासियों को दिला चूके है। वे दोनों जिलों के विकास के संकल्प को लेकर निरंतर प्रयत्नशील है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

KTPS को एनर्जी सेफ्टी बूस्टर का पहला रैक: CM फडणवीस की हरी झंडी

KTPS को एनर्जी सेफ्टी बूस्टर का पहला रैक: CM फडणवीस की हरी झंडी टेकचंद्र सनोडिया …

कर्करोगग्रस्तांना आर्थिक मदत करणे हेच तुकडोजी महाराजांचे आत्म-समाधान 

कर्करोगग्रस्तांना आर्थिक मदत करणे हेच तुकडोजी महाराजांचे आत्म-समाधान टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: ९८२२५५०२२०   अमरावती. गुरुकुंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *