मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जी जान से लड़ता रहूंगा? केजरीवाल ने कसा तंज
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 50 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की
सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार आज अंतरिम जमानत दे दी। बाहर निकलते ही CM अरर्विद केजरीवाल गाड़ी में बैठकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मौजूद थी। केजरीवाल को जमानत मिलने से आप के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढा है।
बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल गाड़ी से बाहर आए और AAP के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम भक्त हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से आपके बीच में हूं और देश को मोदी सरकार की तानाशाही से बचाना है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि गत शनिवार सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस मंदिर में आप सभी आइए और हम हनुमान जी का दर्शन करेंगे। सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि कल दोपहर एक बजे पार्टी ऑफिस आइए और वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं तन, मन और धन से लड़ता रहूंगा और संघर्ष करता रहूंगा जी। उन्होने कार्यकरतागणों को ढाढस बंधाया कि भगवान के यहां देर होगी परंतु अंधार नहीं होता? न्याय जरुर मिलता है?
विश्वभारत News Website