Breaking News

PM मोदी ने अरबपति दोस्तों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज किया माफ? राहुल गांधी का बयान

Advertisements

PM मोदी ने अरबपति दोस्तों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज किया माफ? राहुल गांधी का बयान

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अरबपति दोस्तों के 16 लाख करोड रुपए का ऋण माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस धन का इस्तेमाल भारतीयों के दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता था, लेकिन इसे ‘अडानी’ जैसे लोगों के लिए प्रचार करने में खर्च किया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भागलपुर में लोकसभा चुनाव से पहले एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार 24 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने अरबपति दोस्तों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया और कहा कि देश उन्हें इस “अपराध” के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

 

कांग्रेस ने अडानी समूह के उल्लंघनों की जांच के लिए संसदीय समिति गठित करने का वादा किया

 

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति दोस्तों का 1,60,00,00,00,00,000 रुपये यानी 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। इतने पैसे से 16 करोड़ युवाओं को एक लाख रुपये सालाना की नौकरी मिल सकती थी,इतना ही नहीं उस 16 लाख करोड रुपए से देश की गरीबी दूर हो सकती थी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देकर उनके परिवारों का जीवन बदल सकता था। 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज माफ करके अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थीं।”

 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पोस्ट में कहा, “पूरे देश को 20 साल तक सिर्फ 400 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जा सकता था। भारतीय सेना का पूरा खर्च 3 साल तक वहन किया जा सकता था। दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा के लिए स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त की जा सकती थी।”

 

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस धन का इस्तेमाल ‘भारतीयों’ के दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता था, उसे ‘अडानी’ जैसे लोगों के लिए प्रचार करने में खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि देश इस अपराध के लिए नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगा।

 

श्री गांधी ने कहा, “अब स्थिति बदलेगी – कांग्रेस प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *