Breaking News

नागपुर 7 घंटे में और नाशिक से शर्डी 5 घंटे में, अगस्त में मुंबई से कनेक्ट हो जाएगा समृद्धि महामार्ग

Advertisements

नागपुर 7 घंटे में और नाशिक से शर्डी 5 घंटे में, अगस्त में मुंबई से कनेक्ट हो जाएगा समृद्धि महामार्ग

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य का सबसे हाईटेक हाइवे अगस्त-सितंबर 2024 तक मुंबई से कनेक्ट हो जाएगा। समृद्धि महामार्ग को मुंबई से कनेक्ट करने के लिए चौथे फेज़ का काम अपने अंतिम चरण में है। इसके तहत इगतपुरी से ठाणे के बीच 76 किमी़ लंबे हाइवे का निर्माण कार्य प्रगति पथ पर है। इसके तहत 16 ब्रिज और 4 टनल का निर्माण किया जा रहा है। एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, समृद्धि महामार्ग पर अंतिम फेज़ का काम 95 फीसदी से अधिक तक पूरा हो चुका है। इस हाइवे को इगतपुरी से ठाणे तक लाना बेहद चुनौती कार्य है, लेकिन इंजिनियरिंग की मदद से सभी चुनौतियों को पार कर लिया गया है। 76 किमी. के इस रूट पर 16 ब्रिज और 4 टनल बनाए जाने हैं। इसमें से 15 ब्रिज और 4 टनल का निर्माण पूरा हो चुका है।

खर्डी के करीब एक ब्रिज का काम चल रहा है। यह ब्रिज करीब 82 मीटर यानी करीब 27 मंजिला बिल्डिंग जितना ऊंचा है। हाइवे का यह ब्रिज भी 97 फीसदी तक पूरा हो चुका है। अगस्त आखिर तक इस रूट को वाहनों के लिए खोले जाने

 

पहाड़ों को काट कर बनाई गई है टनल

इगतपुरी से मुंबई के बीच महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने पहाड़ों के बीच से टनल बनाने का काम शुरू किया है, जो लगभग पूरा होने को आया है। हालांकि दो पहाड़ों के बीच ऊंचा ब्रिज तैयार करने में काफी समय लगा है। मुंबई से नागपुर के बीच 701 किमी. लंबा हाइवे इस रूट के पूरा होते ही कंप्लीट हो जाएगा। इस महामार्ग पर अब तक 625 किमी. का मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

समृद्धि महामार्ग पर 11 दिसंबर 2022 को नागपुर से शिर्डी के बीच 520 किमी. हाइवे को खोला गया था। दूसरे फेज़ के तहत शिर्डी से भरवीर के बीच 80 किमी. और तीसरे फेज़ में भरवीर से इगतपुरी के बीच 25 किमी. का मार्ग भी वाहनों के लिए खोल दिया गया।

मुंबई से नागपुर का सफर 7 घंटे में होगा पूरा

इस हाइवे के खुल जाने से मुंबई से नागपुर का सफर केवल 7 से 8 घंटे में ही पूरा हो सकेगा। मुंबई से नागपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के साथ ही मुंबई से नाशिक और शिर्डी जाने वालों को भी आसानी होगी। मौजूदा समय में लोगों को मुंबई से शिर्डी पहुंचने में करीब 7 से 8 घंटे का समय लगता है। समृद्धि महामार्ग के बन जाने से यह सफर करीब 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। समृद्धि महामार्ग को मुंबई के करीब तक लाने के लिए भिवंडी और ठाणे के नैशनल हाइवे की सड़क को भी चौड़ा किया जा रहा है।

एमएसआरडीसी ने बारिश के बाद राज्य के सबसे लंबे हाइवे के विस्तार का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। समृद्धि महामार्ग को राज्य की अंतिम सीमा तक पहुंचाने के लिए कुछ दिन पहले फाइनेंशियल बिड ओपन हुई है। हाइवे को नागपुर से गोंदिया और गढ़चिरौली तक पहुंचाने के लिए कई कंपनियां फाइनेंशियल बिड में पास हो गई हैं। आगामी कुछ दिन में टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुरात अचानक विमान प्रवासी…!

नागपूर आणि विदर्भातील उद्योग, खाण आणि पर्यटन क्षेत्रात रेलचेल वाढल्याने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर आंतरराष्ट्रीय विमानतळावरील …

मकर संक्रात पर्व 14 जनवरी तक टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

मकर संक्रात पर्व 14 जनवरी तक टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *