Breaking News

मुंबई में अवैध पब-बार और ड्रग्स बिक्री के खिलाफ गरजा बुलडोजर? CM शिंदे का एक्शन

Advertisements

मुंबई में अवैध पब-बार और ड्रग्स बिक्री के खिलाफ गरजा बुलडोजर? CM शिंदे का एक्शन

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई । लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्शन मोड में हैं। ठाणे और मुंबई में अवैध पब और बार के खिलाफ एक्शन केे बाद सीएम ने पूरे राज्य में स्कूल-कॉलेजों के पास गतल और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश में पूरे मुंबई में कार्रवाई

शिंदे ने कहा कि पूरे राज्य भर ड्रग्स नहीं बिकने दी जाएगी

सीएम शिंदे ने कहा ड्रग्स माफिया को जेल में डाला जाएगा,ठाणे से शुरू हुआ अवैध पब और बार के खिलाफ एक्शन लिहाजा रहा है। महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे बोले ड्रग्स बेचने जेल जाएंगे।

सीएम के निर्देश के बाद सबसे पहले ठाणे में दो दिन पहले बुलडोजर एक्शन देखने को मिला था। तब स्थानीय नगर निगम ने काफी सारे अवैध पब और बार को निशाना बनाया था। ठाणे के साथ मीरा रोड इलाके में भी मीरा भाईंदर नगर पालिका की तरफ से एक्शन लिया गया था। पुणे के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वहां दाेहराया कि बुलडोजर एक्शन जारी रहेगी। हम ड्रग माफिया को उखाड़ फेकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अकेले मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में 12 अवैध बार को गिराया गया है। इतना ही नहीं 40 अन्य को नोटिस दिया गया है। महाराष्ट्र के हाल के सालों में पब और बार के साथ ड्रग्स के खिलाफ यह बड़ा एक्शन है।

बीएमसी भी आई एक्शन में

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद बीएमसी भी एक्शन में आ गई है। सीएम ने सभी अवैध पब और बार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीएम ने स्कूलों और कॉलेजों के पास बनाए गए निर्माण पर खासतौर से सख्ती के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद बीएमसी ने मुंबई दक्षिण में आर्यन और स्टर्लिंग नाम के दो बार पर कार्रवाई की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन पब और बार पर भी कार्रवाई की जा रही है तो स्कूल और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में आते हैं। ठाणे में अभी 9 पब-बार ध्वस्त किए गए हैं। मीरा भाईयंदर नगर निगम में अभी तक तीन अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *