Breaking News

राज्य में एक साथ हुए 24 IAS अधिकारियों के तबादले : कई जिलों के कलेक्टर बदले

Advertisements

CM मोहन चरण माझी की सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। स्थानंतरित करते हुए नई जिम्मेदारी भी सौंपी भी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन एवं सार्वजनिक शिकायत विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।ओडिसा के बालासोर, नाबारंगपुर, जाजपुर, गजपति, नयागढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

Advertisements

 

डॉ बिजय केतन उपाध्याय, राजस्व बोर्ड के सचिव को ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग का निदेशक बनाया गया है। उन्हें ओडिशा परिबर निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति के सचिव दिलीप रौतरी को भद्रक जिले का कलेक्टर और डीएम बनाया गया है। वहीं बालासोर के कलेक्टर आशीष ठाकरे को राजस्व बोर्ड का सचिव बनाया गया है।

Advertisements

 

नाबारंगपुर कलेक्टर कमल लोचन मिश्रा को ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस निखिल पवन कल्याण, डीएम जाजपुर को मृदा संरक्षण और जलग्रहण विकास, भूबनेश्वर के निदेश पद पर तैनात किया गया है। बिजय कुमार दाश को कटक नगर निगम आयुक्त पद से हटाकर गजपति का कलेक्टर बनाया गया है। वह कटक विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

 

बालासोर के नए कलेक्टर सूर्यवंशी मयूर विकास होंगे। बौध कलेक्टर को जगतसिंघपुर का कलेक्टर बनाया गया है। नयागढ़ जिलाधिकारी का पदभार अक्षय सुनील अग्रवाल को सौंपा गया है। मलकनगरी कलेक्टर पवार सचिन प्रकाश को कालहंदी कलेक्टर बनाया गया है। ओडिशा मीनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (लैंड) कबीन्द्र कुमार साहू को देवगढ़ का डीएम बनाया गया है।

 

सरकार के विशेष सचिव, ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग मधुसुदन दाश को नौपाड़ा कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। बौध के नए कलेक्टर सुब्रत कुमार पांडा होंगे। सुंदरगढ़ डीएम पद पर मनोज सत्यावन महाजन को नियुक्त किया गया है। सम्बलपुर कलेक्टर पद पर सिद्देश्वर बालीराम बोंदर को तैनात किया गया है। मयूरभंज के नए जिलाधिकारी आईएएस हेमा कांता से होंगे। जाजपुर कलेक्टर पद पर अन्वेष रेड्डी को पदस्थ किया गया है। कटक जिले के नए DM दत्तातार्य भाऊसाहब शिंदे होंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *