Breaking News

रंगीला मौलवी को महिला ने भरी पंचायत में चप्पल से की पिटाई?

Advertisements

रंगीला मौलवी को महिला ने भरी पंचायत में चप्पल से की पिटाई?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुरादाबाद उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में भरी पंचायत में मौलवी की चप्पलों से पिटाई की गई। मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने युवती को कमरे में जाकर छेड़खानी की। युवती ने अपनी मां से हकीकत बताया। पीड़िता की मां ने ग्रामीणों से मौलवी की शिकायत की।

गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई। भरी पंचायत में पीड़िता की मां ने मौलवी की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर के एक मोहल्ले का है।

चप्पलों से मार खाने के बाद आखिर मौलवी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

युवती की मां ने मौलवी पर थप्पड़ भी बरसाए।

बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है मौलवी आरोपी का नाम मौलाना फुरकान बताया जा रहा है। फुरकान इलाके के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है। वो झाड़-फूंक का काम भी करता है। एक महिला 2 दिन पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर मौलाना फुरकान के पास झाड़-फूंक कराने गई थी।

मौलाना फुरकान ने महिला से कहा कि आपकी बेटी पर भूत-प्रेत का साया है। इसके उतारने के लिए एकांत में युवती की झाड़-फूंक करनी होगी। इसके बाद वो युवती को एक कमरे में ले गया और छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती को धमकाने लगा।

महिला ने बताया कि मौलवी बेटी पर भूत-प्रेत का साया है।

चिल्लाने पर मां अंदर जाने लगी, तो बोला-भूत हावी है युवती अंदर से चिल्लाई तो बाहर बैठी मां ने कमरे में जाने की कोशिश की। मौलाना ने एकांत में झाड़-फूंक करने और खतरनाक प्रेतात्मा का हवाला देकर महिला को कमरे में नहीं जाने दिया। थोड़ी देर बाद पीड़िता जैसे ही कमरे से बाहर आई तो उसने अपनी मां को मौलवी की हरकतों के बारे में बताया। इसका पता चलते ही पीड़ित परिवार ने आरोपी मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी करने लगा है।

मौलाना को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में मौलाना को भी बुलाया गया। पंचायत ने पीड़ित परिवार को समझाया कि एक ही समुदाय का मामला है। इसलिए पुलिस के पास नहीं जाना चाहिए। पंचों ने कहा कि पीड़ित परिवार खुद ही मौलाना को सजा देकर मामले को यहीं खत्म कर दे।

पिटाई के बाद मौलवी ने अपना माथा पकड़ लिया और चेहरा छिपाने लगा।

पिटाई के बाद मौलवी ने अपना माथा पकड़ लिया और चेहरा छिपाने लगा।

खुद ही पंचों के पास पहुंचा आरोपी मौलाना पीड़ित परिवार की तरफ से पंचायत में 4 महिलाएं पहुंची थीं। पीड़िता की मां ने भरी पंचायत में आरोपी मौलाना को जमकर खरी-खोटी सुनाई। भरी पंचायत में चप्पल से मौलाना की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।

कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूदी छात्रा की मौत:बस ड्राइवर ने छेडछाड की थी।

फतेहपुर में छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल की छत से कूदने वाली छात्रा की मौत हो गई। कानपुर में उसने अंतिम सांस ली। रविवार शाम को उसका शव पहुंचा तो आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आई। सड़क जाम कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *