Breaking News

गृहकार्यों मे दक्ष और सौभाग्यशाली महिलाओं के लक्षण एवं विशेषताएं

Advertisements

गृहकार्यों मे दक्ष और सौभाग्यशाली महिलाओं के लक्षण एवं विशेषताएं

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

दरअसल मे सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ग्रह कार्यों में दक्ष खूबसूरत सौभाग्यशाली स्त्रियों के लक्षण एवं विशेषताओं के बारे मे निम्न जानकारी हम प्रस्तुत कर रहे हैं.

जिन स्त्रियों की भुजाएं कोमल, रोमरहित और सीधी हों, तथा कंधे कुछ आगे झुके हुए और मजबूत हों, तो ऐसी स्त्री का जीवन परम आनंद में बीतती है। जिस स्त्री के बाएं हाथ में तिल हो, वह सौभाग्य लेकर आती है। इसके साथ ही गाल, होंठ, हाथ, कान या गले पर तिल वाली स्त्री का जीवन पूरी आयु सुख में बीतता है। जिनके काले घने लम्बे बाल और कडे सुडौल वक्षस्तन हैं. अगर चमकता ललाट और गालों वाली है तो वो स्त्री बडी ही सौभाग्यशाली मानी जाती है.

यूं तो हर समाज की सभी बेटियां अपने माता-पिता के लिये लकी ही मानी जाती है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताएं बतायी गयी हैं।जन्म से हैं अगर ऐसे निशान तो वो स्त्री सौभाग्यशाली होती है.हिन्दू समाज में स्त्री को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। किसी घर में अगर बच्ची का जन्म होता है तो यही कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आई है। उसी प्रकार शादी के बाद जब घर की बहू घर में प्रवेश करती है तो उसे भी घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। यूं तो हर बेटी अपने माता-पिता के लिये लकी ही होती है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताएं बतायी गयी हैं। स्पीकिंग ट्री के अनुसार आइये आपको बताते हैं कि कौन सी है वो खासियत जो महिलाओं को उनके माता-पिता, प्रेमी, पति और परिवार के लिये लकी बनाता है।

नैचरियल गुलाबी पांव वाली महिलाएं जिनके पैर बहुत सॉफ्ट, रंग में गुलाबी और पूरी तरह विकसित होते हैं, अपने पति को बेहद खुश रखती हैं, शारीरिक सम्बन्धों में उनकी रुचि कुछ इस कदर होती है कि उनका साथी उनसे हमेशा नजदीकी बनाए रखता है।

जिस महिला के पांव की हर अंगुली समान लंबाई की होती है वह महिला अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही हासिल करती है और अपने परिवार को भी हमेशा खुशहाल रखती है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान होता है वे बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने पूरे परिवार की हर संभव सहायता करती हैं और परिवार में खुशहाली रखती हैं।

ईश्वर की कृपा

जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार होते हैं उनकी किस्मत हमेशा उनके साथ रहती है। उन्हें जीवन में बहुत ही कम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ऐसी महिलाओं पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।

महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला किस्मत की धनी होती है। या तो वे स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर विराजमान होते हैं।

महिला की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा होना स्वयं ये बताता है कि किस्मत उस पर कितनी मेहरबान है।

जिन महिलाओं की नाभि के आसपास या ठीक नीचे तिल या मस्सा होता है तो वे अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। उनका जीवन सुख और सम्पन्नता से व्यतीत होता है।

जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा अधिक लंबा होता है उसे अपने जीवन में बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है.

ऐसी स्त्रियां जिनकी नाभि गहरी तो होती है लेकिन अंदर की ओर से उठी हुई नहीं होती, वे अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ सुख ही भोगती हैं।

लाल और कोमल जीभ वाली स्त्रियाँ जीवन में खुद भी सुख भोगती हैं और अपने परिवार को भी सिर्फ सुख ही देती हैं।

हिरणी की तरह बड़ी-बड़ी आँखों वाली स्त्रियों केजीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है। इसके अलावा जिन महिलाओं की आँखों के सफेद भाग के अंत में लाल रंग दिखाई देता है वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी होती हैं।

जिस महिला की देह के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वे महिलाएं अपने परिवार के लिए लकी साबित होती है।

जिस महिला के माथे के बीचोंबीच तिल होता है उसका विवाह अत्याधिक धनी और सम्पन्न व्यक्ति से होता है।

महिला जब चलती है, अगर उसके कदमों से लगातार धूल उड़ती है तो ऐसी महिला अपने परिवार के लिए शर्मिंदगी का कारण बनती है।

जिस महिला के पांव की एड़ी गोलाकार और कोमल होती है वह आजीवन सुख-सुविधाओं का आनंद उठाती है और उसका परिवार भी प्रसन्न रहता है।

लंबे दांतों वाली महिलाओं को कभी भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

अंगुलियों का जुडऩा

जिस महिला के पैरों की अंगुलियां एक दूसरे से जुड़ी रहती हैं, ऐसी महिलाएं धनी और कोमल स्वभाव की होती हैं।

जिस महिला के बाएं गाल पर तिल होता है वह महिला खाने की बहुत शौकीन होती है और हर तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाती है। वह बहुत अच्छी कुक भी होती है जिसकी वजह से उसका परिवार उससे खुश रहता है।

गुलाबी रंग के चमकते नाखून वाली लड़कियां अच्छी सेहत और अच्छे चरित्र वाली होती हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *