Breaking News

पाक-बांग्लादेश और चीन मिलकर कर रहे युद्धाभ्यास : ओवैसी का दावा

Advertisements

पाक-बांग्लादेश और चीन मिलकर कर रहे युद्धाभ्यास : ओवैसी का दावा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली।लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता सिर्फ बांग्लादेशियों के भारत में अवैध रूप से बसने की बात करते रहते हैं, लेकिन खतरों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

ऑल इंडिया मजलिस

-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि भारत में बांग्लादेशी प्रवासियों की घुसपैठ को लेकर शोर मचाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों और चीन जो वायुसैनिक अड्डे बना रहा है, उसको नजरअंदाज कर रही है.

ओवैसी ने चिंता जताई है कि पाकिस्तान और बांग्लादेशी नेता मुलाकातें कर रहे हैं, चीन वायुसैनिक हवाईअड्डे बना रहा है, अगर अब युद्ध हुआ तो ये तीनों तरफ से भारत पर हमला करेंगे, लेकिन बीजेपी का इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं है.ओवैसी ने कहा कि

‘बॉर्डर पर उत्पन्न खतरों पर भाजपा की मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही

परभणी में रविवार (29 जून, 2025) को एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी नेता भारत के पड़ोसी देशों की सीमाओं पर उत्पन्न स्थिति को समझने में असमर्थ प्रतीत होते हैं. उन्होंने सवाल किया, ‘वे (बीजेपी नेता) बांग्लादेशियों के भारत में अवैध रूप से बसने की बात करते रहते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खुफिया एजेंसियां ​​और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ये सब क्या कर रहे हैं?’

‘भारत को तीन मोर्चों पर घेरने की तैयारी’, ओवैसी ने गंभीर चिंता जताई है.

ओवैसी ने दावा किया कि (बांग्लादेश में) मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान की नौसेनाएं संयुक्त युद्ध अभ्यास कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी नेता अपने बांग्लादेशी समकक्षों से मिल रहे हैं और बांग्लादेश सीमा पर चीन अपना वायुसैनिक अड्डा बना रहा है. अगर युद्ध छिड़ता है, तो यह तीन मोर्चों तक फैल जाएगा. इन खतरों पर विचार करने के बजाय बीजेपी के कार्यकर्ता सिर्फ बांग्लादेश से अवैध आव्रजन के बारे में बात करते रहते हैं.’

‘विविधता भारत की पहचान और विशेषता’, बोले ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा की प्राथमिकता का समर्थन करने वाले लोगों के विरोध के बाद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्कूलों में त्रि-भाषा फॉर्मूले के क्रियान्वयन से जुड़े दो सरकारी आदेशों को रद्द करना पड़ा. ओवैसी ने कहा कि विविधता भारत की पहचान और विशेषता है.

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कहना है कि भारत की एक भाषा, एक संस्कृति और एक ही विचारधारा होगी, लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो भारत एक तानाशाह राज्य बन जाएगा. हम ऐसा नहीं होने देंगे. भारत विभिन्न रंगों का प्रतिनिधित्व करता है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह वैसा ही बना रहे.’ ओवैसी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया.उधर सामरिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पाकिस्तान बांग्लादेश और चीन मिलकर भारत के साथ युद्ध छेड़ते हैं तो भाजपा मोदी सरकार अपना पल्लू झटकने के लिए बिरोधी दलों पर ठीकरा फोडेंगे.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित 

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

ट्रम्प पिसाळल्याने जगात भीती : इराणवर हल्ले मजा म्हणून करणार

अमेरिकेचे अध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प यांनी इराणच्या खर्ग बेटावर पुन्हा हल्ले चढविण्याची धमकी दिली असून, होर्मुझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *