Breaking News

नागपुर के कोराडी कॉलनी से बोखारा मार्ग की हालत दयनीय

Advertisements

नागपुर के कोराडी कॉलनी से बोखारा मार्ग की हालत दयनीय

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

कोराडी विधुत कालोनी से बोखारा रोड की हालत अत्यंत दयनीय और खराब होने के कारण वाहन चालक और नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है.इस बोखारा मार्ग में जगह जगह खड्डे पड गए हैं. इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन उछलते कूदते चल रहे है. वाहनों मे सवार वयोवृद्ध और गर्भवती महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तनाव और दर्द की पीडा झेलनी पड रही है. यह रोड बनते ही उखडना शुरु है.जगह जगह गिट्टियां उखड रहीं है.चलते वाहनों के टायर पंक्चर हो रहे हैं. वाान मे सवार महिला-पुरुषों को झटके झेलने पड रहे हैं. टूटी सडक और वाहनो के झटकों की मार से अनेक नागरिकों की कमर दर्द और घुटने दर्द की पीडा झेलनी पड रही है. इतना ही नहीं इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों के टायर फर रहे हैं. खड्डों मे भरा गंदा पानी राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर गंदगी बौछारों की मार झेलनी पड रही है.गंदे पानी कीचड से राहगीरों के कपडे खराब हो रहे हैं.इस मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी ना जिला परिषद ले रहा है और न ही महानिर्मिति पावर प्लांट ले रहा हैं. बुखारा ग्राम पंचायत की हालत मानो गरीबी रेखा में पंहुच चुकी है.बोखारा की कंगाल ग्राम पंचायत अपनी किस्मत पर खूनी आंसू बहा रही हैं!

बोखारा के समाज सेवी राजू चौहान और उनके मंत्रिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि कालोनी से बोखारा रोड का नवनिर्माण कराया जाए. अन्यथा इस अन्याय के खिलाफ जनादौलन किया जाएगा.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नकली MARC बेयरिंग्स के उपयोग से खापरखेडा बिजली संयंत्र का उत्पादन ठप्प

नकली MARC बेयरिंग्स के उपयोग से खापरखेडा बिजली संयंत्र का उत्पादन ठप्प नागपुर। महाराष्ट्र राज्य …

अनुबंध श्रमिकों को न्याय दिलाने पर श्रमायुक्त का आभार अभिनंदन

अनुबंध श्रमिकों को न्याय दिलाने पर श्रमायुक्त का आभार अभिनंदन   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *