Breaking News

पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार! शिक्षक निलंबित

Advertisements

पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार! शिक्षक निलंबित

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

रींवा। मध्यप्रदेश के रींवा में एक निजी स्कूल में कार्यरत अध्यापक और शिक्षा कर्मचारियों द्वारा 5 वर्षीय छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत की अनुशंसा पर, मध्य प्रदेश सरकार ने पीड़ित को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। आयोग द्वारा जारी नोटिस और उसके बाद जिला कलेक्टर को सशर्त समन के जवाब में, यह बताया गया कि दोषी परिचारक की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं और कक्षा अध्यापक को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

 

जिला अधिकारियों की रिपोर्ट से पता चला है कि कक्षा शिक्षक ने बच्चे को एक परिचारक के पास भेजा था जिसने उसे अपने गंदे कपड़े धोकर पहनने के लिए मजबूर किया, जिसके परिणामस्वरूप वह बीमार हो गया। इस मामले में धारा 238 बीएनएस सहपठित 75 जेजे एक्ट के तहत एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी, जिसकी जाँच चल रही है।

 

आयोग ने इस संबंध में 23 जनवरी, 2025 को मामला दर्ज किया था। अभिलेख में उपलब्ध सामग्री के आधार पर, आयोग ने पाया कि स्पष्टतः आरोपी परिचारक और कक्षा शिक्षक ने बल प्रयोग किया होगा, जिससे बच्चे को मानसिक और शारीरिक पीड़ा के साथ-साथ पूरी कक्षा के सामने अपमानित होना पड़ा।

 

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 17 किसी भी बच्चे को शारीरिक दंड या मानसिक उत्पीड़न दिए जाने पर रोक लगाती है।

इस संबंध में रीवा वासियों ने दुष्ट शिक्षक अध्यापक को हमेशा के लिए निलंबित करने और कम से कम 5 साल जेल भेजने की मांग मध्यप्रदेश शासन से की है.क्योंकि शिक्षक अध्यापक को गुरु का दर्जा दिया जाता है और ऐसे पाख्ण्डी शिक्षक अध्यापक शिक्षा जगत के लिए बदनुमा दाग है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

जंगली जानवरों के आतंक से सिवनी जिले किसान बेहद परेशान

जंगली जानवरों के आतंक से सिवनी जिले किसान बेहद परेशान टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: संयुक्त संपादक …

महाराष्ट्रात नवीन जमीन घोटाळा : वाचा

मल्टी-कोटी ‘लँड जिहाद’ उघड वकिलांनी बळकावलेल्या मालमत्ता परत मिळवून प्रशासनातील त्रुटी उघड केल्या मुंबई: भुसावळ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *