जानिए छिलका वाली मूंगदाल खाने के रामबाण फायदे
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री :
सह-संपादक रिपोर्ट
छिलका वाली मूंग दाल स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण और फायदेमंद होती है.मइसे हरी मूंग दाल भी कहा जाता है,जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसके सेवन से वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
छिलका वाली मूंग दाल में जबरदस्त फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को रोकता है। यह दाल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। छिलका वाली मूंग दाल में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका मतलब है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह दाल विटामिन बी 9 (फोलेट), आयरन, विटामिन सी, और अन्य खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। मूंग दाल की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।
छिलका वाली मूंग दाल को कई तरह से खाया जा सकता है, जैसे: दलिया के रूप में, सूप के रूप में, चावल के साथ, सब्जी के रूप में, अंकुरित करके सलाद के रूप में आप खा सकते हैं.
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि छिलका वाली मूंग दाल को अच्छी तरह से पकाना चाहिए ताकि यह आसानी से पच सके।दरअसल में छिलके वाली मूंग दाल के बेहतरीन फायदे हैं बेमिसाल, एक साथ करती है कई बीमारियों पर वार, जानें सेवन का सही तरीका
छिलके वाली मूंग दाल के फायदे हैं बेमिसाल, एक साथ करती है कई बीमारियों पर फायदेमंद होती है.
मूंग को भरपूर पोषक तत्वों के कारण सुपर फ़ूड कहा जाता है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। जानिए मूंग का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं?
मूंग दाल को भरपूर पोषक तत्वों के कारण सुपर फ़ूड कहा जाता है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। इसमें कैलोरी कम और फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी और के की मात्रा ज़्यादा होती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह दाल ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसमें में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6 पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व बेहतरीन सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जानिए मूंग का सेवन करने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं?
अगर आप अपने बढ़त वजन से परेशान हैं तो मूंग दाल का सेवन शुरू करें। यह लो कैलोरी युक्त फ़ूड वजन तेजी से कम कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को फूल रखते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है।
अगर खाना जल्दी नहीं पचता है तो मूंग दाल आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। मूंग दाल में मौजूद फाइबर खाना को पचाने में मदद करता है। विटामिन ए से भरपूर मूंग दाल आंखों की रौशनी की बढ़ाती है। अगर आपके आंखों की रौशनी कमजोर हो गई है तो उसे तेज करने के लिए इस दाल का सेवन रोज़ाना करना चाहिए.
यह दाल पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लाभकारी है। जिन लोगों को एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग की समस्या ज़्यादा होती है।उन्हें डाइट में मूंग दाल को ज़रूर शामिल करना चाहिए। यह दाल एसिड के स्तर को कम कर, शरीर के पीएच स्तर को रेगुलर करने में मदद करता है।
अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो डाइट में मूंग दाल शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पायी जाती है। इस दाल के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ेगी और मौसमी बीमारियों का खतरा महसूस नहीं होगा.मूंग का सेवन आप दाल के रूप में कर सकते हैं। साथ ही आप अगर इसे अंकुरित कर कच्चा या उबाल कर कहते हैं तब भी बहुत ज़्यादा फायदा मिलेगा। अंकुरित दाल का सेवन सुबह नाश्ते के रूप में कर सकते हैं