Breaking News

यात्रीगण ध्यान दें! दशहरा दीवाली पर्व पर अतिरिक्त नई ट्रैन का ऐलान

Advertisements

यात्रीगण ध्यान दें! दशहरा दीवाली पर्व पर अतिरिक्त नई ट्रैन का ऐलान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। दशहरा, दीपावली और डाला छठ जैसे महापर्वों पर हर साल यात्रियों की भारी भीड़ ट्रेनों में उमड़ती है. ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम करता है. इसी कड़ी में इस साल भी रेलवे ने त्यौहारी सीजन में 12 हजार से अधिक अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है. पूर्व मध्य रेल (ECR) ज़ोन के अंतर्गत 9 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

ईसीआर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है ताकि लोगों को घर जाने और वापस लौटने में आसानी हो. इन ट्रेनों से खासतौर पर यूपी और बिहार के यात्रियों को लाभ मिलेगा.

04094/04093 हजरत निजामुद्दीन–पटना एसी सुपरफास्ट – 21 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. निजामुद्दीन से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी ट्रेन 22 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन पटना से सुबह 7:45 बजे खुलेगी.

04096/04095 आनंद विहार–पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल – 21 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन सेवा. आनंद विहार से रात 12:05 बजे रवाना होगी और पाटलिपुत्र अगले दिन रात 9:30 बजे पहुंचेगी.

04098/04097 नई दिल्ली–हसनपुर रोड फेस्टिवल स्पेशल – 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन. नई दिल्ली से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी.

04504/04503चंडीगढ़– पटना फेस्टिवल स्पेशल – 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार चलेगी. वापसी हर शुक्रवार पटना से होगी.04452/04451 नई दिल्ली –हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल – 20 सितंबर से 19 दिसंबर तक प्रतिदिन सेवा.

इसके अलावा अजमेर–रांची, मऊ–कोलकाता, दुर्ग–पटना और गोंदिया–पटना रूट पर भी विशेष ट्रेनें चलेंगी.

रेलवे का कहना है कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को अपने घर त्योहार मनाने के लिए पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मकर संक्रात पर्व 14 जनवरी तक टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

मकर संक्रात पर्व 14 जनवरी तक टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

चलती ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को RPF ने 7 सेकंड में बचाया 

चलती ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को RPF ने 7 सेकंड में बचाया टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *