Breaking News

साजिश के तहत मम्मी को पापा ने दिया जहर : बेटी का आरोप

Advertisements

साजिश के तहत मम्मी को पापा ने दिया जहर : बेटी का आरोप

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

कानपुर। पति के व्हाट्सएप पर आई लव यू… सोना बाबू पढ़कर महिला ने चैटिंग के बारे में पूछा तो दंपति में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंची तो महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने आरोपित पति पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। यशोदा नगर निवासी मुकेश दुबे एक पेंसिल कंपनी में मैनेजर हैं। उनके परिवार में 38 वर्षीय पत्नी राधा, बेटी नविका और बेटा रिकेश हैं। राधा के भाई योगेश तिवारी ने बताया कि बहनोई के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। कुछ समय पहले बहन ने बहनोई के मोबाइल पर दूसरे महिला से अवैध संबंध की चैटिंग पकड़ी थी। जिसके बाद से उनके बीच में अक्सर झगड़े होते थे।

इस दौरान आरोपित बहनोई बहन के साथ मारपीट करता था। सोमवार रात को भी बहनोई ने बहन के साथ मारपीट की, जिसके बाद बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बहन की हालत बिगड़ने पर भांजी नविका ने उन्हें कॉल कर घटना की जानकारी दी। जब वह लोग पहुंचे तो पता चला कि बहनोई ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को बहन की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मायके वालों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

मायके वालों का आरोप है कि बेटी की हालत बिगड़ने की सूचना पर वह लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि राधा की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उन लोगों ने आरोपित दामाद से बात कर घटना के बारे में जानने का प्रयास किया। आरोप है कि जिस पर दामाद ने अस्पताल में मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला की बेटी ने बताया कि सोमवार को भाई रिकेश का जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने मम्मी से भाई का जन्मदिन मनाने के लिए जिद की। जिसके बाद मम्मी ने केक मंगाया और खाना पकाया। इस दौरान रात में आठ बजे पापा नशे की हालत में घर में पहुंचे। केक कटने के बाद पापा मम्मी में झगड़ा होने लगा। जिसके बाद पापा मम्मी को ऊपर वाली कमरे में ले गए। आरोप है कि इस दौरान पापा ने मम्मी को खीर में जहर दे दिया। रात करीब नौ बजे मम्मी की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद पापा मम्मी को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मम्मी की मौत हो गई

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *