कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट ने से 25 लोग लापता
टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220
बहराइच। उत्तरप्रदेश के बहराइच परिक्षेत्र में कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई. नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे. नाव में लगभग 25 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से चार लोग तैरकर सुरक्षित निकल आए है, जबकि बाकी अभी 25 लोग अभि भी लापता हैं.
भरथापुर गांव घने जंगल और नदी के पार स्थित होने के चलते यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटिया गांव से रोजमर्रा की खरीदारी और आवागमन नाव के जरिए करते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 7 बजे गांव की ओर लौटते समय अचानक नदी में तेज बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई.
सुरक्षित बचे लोगों में लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं. वहीं नाव चालक मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. लापता व्यक्तियों में गांव के निवासी और कुछ मेहमान भी शामिल बताए जा रहे हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने से नदी में तेज बहाव बढ़ गया है, जो इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. स्थानीय लोग अपने स्तर पर भी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है. घटना की सूचना पाकर एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार और थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं.बताते हैं कि लापता 25 लोगों के परिजनों मे घबराहट के मारे हाहाकार मचा हुआ और वे सदमे मे जी रहे है. मानो उनके ऊपर भारी संकट का पहाड टूट पडा है.
विश्वभारत News Website