कमजोर और घटिया साबित हुए है चीन में निर्मित NBC बेयरिंग्स
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक 9822550220
मुंबई।चीन मे निर्मित नकली NBC बेयरिंग्स महाराष्ट्र राज्य के ऊर्जा औधोगिक इकाई संचालन के लिए कमजोर और घटिया दर्जे के साबित हो हुए हैं.एनर्जी टेकनिशियनों की माने तो चीन मे NBC बेयरिंग के बारे में चिंताएँ नकली उत्पादों से संबंधित हैं। NBC बेयरिंग्स भारत की नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (NEI) द्वारा निर्मित एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। समस्या असली NBC बेयरिंग के बारे में नहीं है, बल्कि चीन में या अन्य जगहों पर बने नकली बेयरिंग से है, जिन पर गलत तरीके से NBC ब्रांड का लोगो लगाया जाता है। NBC बेयरिंग्स के संबंध मे कोराडी खापरखेडा और चंद्रपुर महा ताप विद्युत उत्पादन केंद्र ने सतर्कता बरतने शुरु कर दिए हैं.
विधुत मुख्यालय मुंबई को प्राप्त शिकायत के अधार पर बताया गया है कि NBC बेयरिंग्स नकली उत्पादों से जुड़ी कुछ प्रमुख समस्याएँ इस प्रकार हैं: बेयरिंग अक्सर घटिया धातुओं और कमज़ोर फिनिशिंग से बनाए जाते हैं। इसके चलते ये बेयरिंग जल्दी घिस जाते हैं और अपेक्षित प्रदर्शन नहीं देते। नकली बेयरिंग में इस्तेमाल होने वाली सील सही आकार की नहीं होती, जिससे धूल और अन्य कण बेयरिंग के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। दिल्ली में हुए छापों से पता चला है कि जालसाज नकली लोगो लगाने के लिए लेज़र मार्किंग मशीन का इस्तेमाल करते थे।नकली बेयरिंग, विशेष रूप से ऑटोमोटिव जैसे संवेदनशील अनुप्रयोगों में, गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं, क्योंकि वे समय से पहले फेल हो सकते हैं।
आप असली NBC बेयरिंग की पहचान कैसे कर सकते हैं?
अधिकृत स्टॉकिस्ट का मानना है कि हमेशा अधिकृत डीलरों या खुदरा विक्रेताओं से ही बेयरिंग खरीदना चाहिए. अन्यथा धोखा खाना पड सकता है.दरअसल मे NBC ने एक ‘NBC कनेक्ट’ ऐप लॉन्च किया है, जिससे आप बेयरिंग पर दिए गए कोड को स्कैन करके उसकी प्रामाणिकता की जाँच कर सकते हैं।और कम कीमत या असामान्य पैकेजिंग से सावधान रहने का आवश्यकता है . NBC मेक बेयरिंग्स ने खुद इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं और दिल्ली चेन्नई व मदुरै जैसे शहरों में नकली उत्पाद बनाने वालों पर कई छापे मारे गए हैं।
विश्वभारत News Website