Breaking News

पाण्डु पिपरिया स्कूली छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाया अभद्रता का आरोप

Advertisements

पाण्डु पिपरिया स्कूली छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाया अभद्रता का आरोप

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

छिंदवाड़ा जिले के वन ग्राम तामिया के पाण्डु पिपरिया स्कूल में प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाया गया है छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाण्डुपिपरिया स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में उस समय हड़कंप मच गया जब निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने प्रधानपाठक कोमल प्रसाद कोरी पर गंभीर आरोप लगाए।निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला पंचायत सदस्य और गोंडवाना संगठन के नेताओं को सातवीं–आठवीं और नौवीं कक्षा की बालिकाओं ने बताया कि प्राचार्य विद्यालय में उनके साथ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करता है। कि स्कूल के बाहर चलो मै तुम्हें नंगी करके मारता हूं? फिर देखना कितना मंजा आयेगा. इतना ही नहीं, छात्राओं ने आरोप लगाया कि “जब वे शौचालय जाती हैं, तब प्राचार्य उन्हें खिडकी से झांकने की कोशिश करते है।”

छात्राओं ने अन्य शिकायतें भी दर्ज कराईं बालिकाओं ने प्राचार्य के खिलाफ अन्य अनुशासनहीन व्यवहार से जुड़ी शिकायतें भी अधिकारियों को बताईं। मामला गंभीर होने पर तामिया बीईओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राचार्य कोमल प्रसाद कोरी को बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है।शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने इस पूरे मामले की प्राथमिक जांच प्रारंभ कर दी है। बालिकाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जा रहे है.

उधर प्राचार्य पक्ष के लोगों का मानना है कि इस स्कूल मे अध्यापकों- अध्यापकों और प्राचार्य के बीच आपसी खींचतान के चलते बडा आपसी वाद विवाद चल रहा है ?एक दूसरे के प्रति खुन्नस की राजनीति खेली जा रही है.मानो एक दूसरे के खून के प्यासे हों.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *