Breaking News

पाक में 30 दिनों का बचा पानी : सिंधु जल संधि पर रो रहा पाकिस्तान

Advertisements

पाक में 30 दिनों का बचा पानी : सिंधु जल संधि पर रो रहा पाकिस्तान

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नई दिल्ली। पडोसी दुश्मन देश पाकिस्तान मे सिर्फ 30 दिनों का पानी बचा है.इस संबंध मे पाकिस्तान के उप प्रधान मंत्री इशाक डार विदेशों के समक्ष भारत के खिलाफ रोना रो रहे हैं. सिडनी के नॉन-प्रॉफिट इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) की 2025 इकोलॉजिकल थ्रेट रिपोर्ट में पिछले महीने बताया गया है कि पाकिस्तान, जिसकी 80 पर्सेंट खेती सिंधु बेसिन के पानी पर निर्भर है, वो पानी की कमी के गंभीर खतरे का सामना कर रहा है, क्योंकि भारत के पास सिंधु नदी का बहाव बदलने की क्षमता है।

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार, जो देश के विदेश मंत्री भी हैं, उन्होंने एक बार फिर से इंटरनेशनल फोरम पर इंडस वॉटर ट्रीटी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने ईयू मंच पर जोर देकर कहा कि इंटस वॉटर ट्रीटी स्थगित करना “इलाके की स्थिरता के लिए असली खतरा” है। इशाक डार, EU इंडो-पैसिफिक मिनिस्टीरियल फोरम राउंडटेबल में अपना भाषण दे रहे थे। भारत ने इस साल अप्रैल महीने में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंडस वॉटर ट्रिटी को स्थगित कर दिया था।

पाकिस्तान ने EU फोरम पर सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया है.

इशाक डार ने कहा कि “पानी को सहयोग का सोर्स बना रहना चाहिए, न कि पॉलिटिक्स के लिए हथियार बनाया जाना चाहिए।” जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने भारत के साथ तनातनी को शांत करने की कोशिशों में EU हाई रिप्रेजेंटेटिव समेत इंटरनेशनल पार्टनर्स की तारीफ की। सिंधु जल संधि के अलावा, इशाक डार ने कश्मीर मुद्दे को भी इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर उठाया, जबकि भारत ने साफ कर रखा है कि कश्मीर का मुद्दा भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है और किसी भी तीसरे पक्ष का बीच में आना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान में कृषि सेक्टर में तबाही की आशंका

सिडनी के नॉन-प्रॉफिट इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) की 2025 इकोलॉजिकल थ्रेट रिपोर्ट में पिछले महीने बताया गया है कि पाकिस्तान, जिसकी 80 परसेंट खेती सिंधु बेसिन के पानी पर निर्भर है, वो पानी की कमी के गंभीर खतरे का सामना कर रहा है, क्योंकि भारत के पास सिंधु नदी का बहाव बदलने की क्षमता है। 1960 के एग्रीमेंट के तहत, भारत ने पश्चिमी नदियों, सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान के साथ शेयर करने की सहमति दी थी, जबकि ब्यास, रावी और सतलुज समेत पूर्वी नदियों पर उसका कंट्रोल बना रहा। इस संधि के तहत, नई दिल्ली पानी के बहाव को पूरी तरह से रोक या मोड़ नहीं सकता, लेकिन रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता तो भारत अपनी सरहद का पानी रोक सकता है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित 

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

ट्रम्प पिसाळल्याने जगात भीती : इराणवर हल्ले मजा म्हणून करणार

अमेरिकेचे अध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प यांनी इराणच्या खर्ग बेटावर पुन्हा हल्ले चढविण्याची धमकी दिली असून, होर्मुझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *