Breaking News

स्कूली बच्ची को 10 दिन तक छेड़ते रहे मनचले, मां समझाने पर की मारपीट

Advertisements

स्कूली बच्ची को 10 दिन तक छेड़ते रहे मनचले, मां समझाने पर की मारपीट

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

बीकानेर। राजस्थान में एक बार फिर बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा को स्कूल आते-जाते समय कुछ मनचले युवकों की अश्लील हरकतों और धमकियों का शिकार होना पड़ा है. हद तो तब हो गई, जब बच्ची की मां ने इन युवकों को समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

इन मनचलों के खौफ से कक्षा 6 की इस मासूम बच्ची ने अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा तक छोड़ दी है और वह घर में कैद होकर रहने को मजबूर है. यह पूरा मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 28 केवाईडी का है. पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार, नाबालिग छात्रा पिछले कई दिनों से गांव के मनचले लड़कों की हरकतों से परेशान थी. आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते थे, हॉर्न बजाते थे और बच्ची का पीछा करते थे. 28 नवंबर 2025 को आरोपियों ने बच्ची को जबरन हाथ पकड़कर मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की.

मनचलों ने साफ धमकी दी थी कि “हम तो ऐसे ही करेंगे” और “इस लड़की को उठाकर ले जाएंगे”. पुलिस FIR में मनचले युवकों की पहचान मुखत्यार सिंह पुत्र बगडासि जगदीज, गुजारसिंह, विक्रम सिंह, हरमेनसिंह, सुखचैन सिंह बसविन्द्रसिंह पुत्र जनेनसिंह सहित 8 नामजद आरोपियों के रूप में की गई है.

मां ने रोका तो हुई मारपीट और बेइज्जत भी की है.

28 नवंबर की घटना के दौरान, जब बच्ची की मां ने आरोपियों को रोका और पूछा कि “क्या बात है?”, तो मुखत्यार सिंह, जगदीश और सुखचैन ने बच्ची के साथ गलत तरीके से पकड़ा और उसकी मां को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. एफ़आईआर के अनुसार, आरोपियों ने मां की बेइज्जती की और उनके साथ मारपीट भी की, लेकिन शोर शराबा सुनकर पड़ोसी प्यारासिंह के बाहर आने पर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए.

‘अब घर के बाहर मोहल्ले भर में चक्कर लगा रहे मनचले ’जिहादी लडके शामिल है.

इतना ही नहीं, आरोपी भागने के बाद भी नहीं माने. वे लगातार पीड़ित परिवार के घर के आस-पास मोटरसाइकिलों से चक्कर लगा रहे हैं. 2 दिसंबर की सुबह आरोपीगण हथियार, लाठी और गंडासियों में लैस होकर आए और फिर से बच्ची को उठा ले जाने की धमकी दी. डर के मारे बच्ची स्कूल नहीं जा रही है. आखिरकार तंग आकर मां ने खाजूवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, आपराधिक धमकी, नाबालिग अपहरण के प्रयास, POCSO अधिनियम 2012 की धारा 7/8, 11/12 और IPC की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *