केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान हंसी नहीं रोक पाईं प्रियंका गांधी
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550230
नई दिल्ली।दरअसल में कांग्रेस महासचिव संसद प्रियंका गांधी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान श्री नितिन गडकरी ने प्रियंका को मराठी व्यंजन खिलाया। इससे पहले प्रियंका ने लोकसभा में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा तो उन्होंने केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। प्रियंका ने गडकरी के साथ मुलाकात में केरल में रोड प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और कुछ खाने-पीने का भी दौर चला। सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में गडकरी के ऑफिस में उनसे मुलाकात के दौरान केरल से गुजरने वाले छह सड़क प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।
गडकरी ने दिया प्रियंका को भरोसा दिलाया कि भाई राहुल गांधी का काम किया तो बहन का काम क्यों नहीं करुंगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि इनमें से कुछ प्रोजेक्ट केरल सरकार के तहत हैं, इसलिए केंद्र सरकार उन्हें नहीं संभाल सकती, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बाकी प्रोजेक्ट्स को देखेंगे। एक समय गडकरी ने मजाक में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रियंका गांधी के छोटे भाई राहुल गांधी हाल ही में उनसे अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली की कुछ सड़कों के बारे में मिले थे। उन्होंने कहा कि भाई का काम कर दिया तो बहन का काम नहीं करूंगा तो आप बोलेंगे कि नहीं किया। यह सुनकर प्रियंका गांधी और कमरे में मौजूद दूसरे लोग हंसने लगे।
प्रियंका गांधी को खिलाई स्पेशल मराठी डिश खाकर खुश हो गई.
केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आत्मविश्वास से भरी वायनाड की सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि केरल के लिए उनके जो प्रस्ताव लेफ्ट फ्रंट सरकार के दायरे में हैं, उन्हें राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर लागू किया जाएगा। इस मौके पर खाने-पीने का भी कुछ खास इंतजाम था। गडकरी ने कुछ यूट्यूब वीडियो देखकर चावल की एक डिश बनाई थी।
इसलिए आज उनके ऑफिस आने वाले सभी लोगों को साइड में चटनी के साथ राइस बॉल परोसे गए। जब प्रियंका गांधी उनसे मिलने आईं, तो गडकरी ने जोर देकर कहा कि वह भी इस डिश को चखें। कांग्रेस सांसद और उनके पार्टी सहयोगी दीपेंद्र सिंह हुड्डा गडकरी से बात करते हुए राइस बॉल खाते हुए दिखाई
विश्वभारत News Website