Breaking News

राष्ट्रपति को लगाया हथकड़ी : अमेरिकी सरकार के कदम से दुनिया चिंतित

Advertisements

राष्ट्रपति को लगाया हथकड़ी : अमेरिकी सरकार के कदम से दुनिया चिंतित

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

यूएस। अमेरिकी आर्मी ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल यूएस वेनेजुएला का शासन संभालेगा. इससे पहले ट्रंप ने हथकड़ी और आंखों पर पट्टी बांधे मादुरो की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक अमेरिकी युद्धपोत पर सवार थे. उधर, लैटिन अमेरिका, यूरोप, रूस और चीन समेत कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों की निंदा की और तनाव कम करने की अपील की. वहीं, कराकस में अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत की भी खबरें सामने आ रही है. मंत्रियों ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की निंदा की प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे गए. इसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा वाले बख्तरबंद मोटरकेड में ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के दफ्तर ले जाया गया, क्योंकि मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के गंभीर आरोप हैं. वेनेजुएला पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने पर रूस और चीन भड़क गए हैं. बीजिंग ने इसे खुले तौर पर ‘दादागिरी’ करार दिया है, जबकि रूस ने अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने की अपील की है. दोनों देशों ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंब बुलाने की मांग का समर्थन किया है. बता दें कि वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है. राजधानी कराकस पर किए गए अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया है. अमेरिका ने इस ऑपरेशन को Operation Absolute Resolve नाम दिया है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित 

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

ट्रम्प पिसाळल्याने जगात भीती : इराणवर हल्ले मजा म्हणून करणार

अमेरिकेचे अध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प यांनी इराणच्या खर्ग बेटावर पुन्हा हल्ले चढविण्याची धमकी दिली असून, होर्मुझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *