Breaking News

15 साल की बेटी की शादी कर रहे थे परिजन, प्रशासन ने घर में दी दबिश

Advertisements

15 साल की बेटी की शादी कर रहे थे परिजन, प्रशासन ने घर में दी दबिश

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सुकमा। सीएम विष्णुदेव साय के ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने मिसाल पेश की है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में, प्रशासन ने एक दुर्गम क्षेत्र में पहुंचकर न केवल एक मासूम का भविष्य बचाया। बल्कि, समाज को कड़ा संदेश भी दिया है। 2 जनवरी की सुबह प्रशासन को सूचना मिली कि, सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत रामाराम के अंतर्गत आने वाले सुदूर और पहुँचविहीन गांव नाड़ीगुफ़ा में एक 12 वर्षीय बालिका का विवाह होने जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और सेक्टर सुपरवाइजर की एक संयुक्त टीम गठित की गई। गांव तक पहुंचने का रास्ता चुनौतियों से भरा था। टीम ने उफनते नदी-नालों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की परवाह न करते हुए पैदल ही नाड़ीगुफा गांव तक का सफर तय किया।

गांव पहुंचने पर टीम ने पाया कि स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों और ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों और इससे होने वाले कानूनी परिणामों की जानकारी दी। प्रशासन की प्रभावी समझाइश का सकारात्मक असर हुआ। परिजनों ने स्वेच्छा से विवाह रोकने का निर्णय लिया और ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पंचनामा तैयार किया गया।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

Maharashtra Unseasonal Rain | नंदुरबारमध्ये वादळी पावसाने बाजारपेठ उध्वस्त : जनावरांचाही मृत्यू

Maharashtra Unseasonal Rain विजांच्या कडकडाटासह सोसाट्याच्या वाऱ्याने आणि पावसाने थैमान घातल्याने पीक व बाजारपेठेचे मोठे …

दहावीच्या परीक्षेबाबत पुढील आठवड्यात निर्णय

पालकांना त्यांच्या पाल्यांबद्दल चिंता वाटणार नाही आणि न्यायालयाच्या निकालाचा अवमान होणार नाही, असा निर्णय घेतला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *