Breaking News

ढाई करोड की हैवी मशीनरी समेत रेल-लाइन काटकर ले गए लोहा चोर

Advertisements

ढाई करोड की हैवी मशीनरी समेत रेल-लाइन काटकर ले गए लोहा चोर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

कोरबा।देश की सुविख्यात ऊर्जा औद्योगिक नगरी कोरबा से कोलइंडिया कुसुमुडा रेलमार्ग पर स्थित हैवी मशीनरी और रेलवे पातें लोहा तस्कर काटकर चूरा ले गए.यह घटना स्थल कोरबा में ब्रिज के पास की है.छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ब्रिज का 30 टन लोहा चुराने के बाद अब चोर रेलवे पटरी का लोहा काटकर ले गए हैं। चोरों ने पिछले कुछ दिनों में 2 करोड़ के रेलवे सामान की चोरी की है। इनमें पटरी समेत लोहे की प्लेट और हैवी मशीनरी शामिल है।

मामला बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र का है। एक प्राइवेट कंपनी उरगा से पेंड्रा तक 140 किलोमीटर में पटरी बिछाने का काम कर रही है। इसी बीच कुसमुंडा से कुचेना जटगा 60-65 किलोमीटर के रेंज में करोड़ों के सामान गायब मिले।

चोरी की वारदात अलग-अलग दिनों में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जिले में 17 जनवरी को लोहे के ब्रिज की चोरी हुई थी। इस मामले के 5 पहले और 5 आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार किए गए हैं। 5 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पटरियों के बीच बिछने वाले पार्टस को काटकर ले गए चोरों की हिम्मत तो देखिए.पटरियों के बीच बिछने वाले पार्टस को काटकर ले गए चोर। जांच के दौरान लोहे के कई पुर्जे कटे और टूटे पडे मिले हैं। जिसमें चोरों ने हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए हैं। हालकि कपंनी प्रबंधन ने औपचारिकता बतौर इसकी शिकायत दर्ज कराई है,पुलिस के मुताबिक, गेवरा-पेंड्रा नई रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। करीब ढाई करोड़ रुपये की रेल सामग्री चोरी हुई है। यह रेल लाइन शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा बिछाई जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने बांकी मोंगरा और कटघोरा थानों में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोर नई बिछाई जा रही रेल लाइनों को काटकर ले गए हैं। इससे न केवल करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है, बल्कि परियोजना की समय-सीमा पर भी असर पड़ रहा है। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी और मजदूर लगातार हो रही इन वारदातों से डर में हैं।

रेल लाइन बिछाने का काम जारी है। इसी बीच चोरी की वारदात हुई। रेल लाइन बिछाने का काम जारी है। इसी बीच चोरी की वारदात हुई।

हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़े

चोरों ने निर्माण स्थल पर खड़ी एक हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदातें मुख्य रूप से रात के समय होती हैं।

सुनसान इलाकों और सुरक्षा व्यवस्था की कमी का फायदा उठाकर कबाड़ चोर सक्रिय हो गए हैं। आशंका है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो कीमती रेल सामग्री को काटकर कबाड़ के रूप में बेच रहा है। इस संबंध मे ASP बोले- शिकायत मिली है, जांच पड़ताल की जाएगी.

शिवाकृति प्राइवेट कंपनी ने उरगा से लेकर पेंड्रा तक रेल लाइन बिछाने का काम लिया है। इससे पहले उरगा इलाके में भी चोरी की घटना हुई थी। हाल ही में कुसमुंडा से 65 किलोमीटर दूर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रेल लाइन निर्माण में चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

ब्रिज का लोहा चुराने वाले 10 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। ब्रिज का लोहा चुराने वाले 10 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कोरबा में 40 साल पुराना लोहे का पुल काटकर चुराने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन 5 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि 15 आरोपियों ने मिलकर ढोढ़ीपारा इलाके में बने पुल में लगी लोहे की रेलिंग की चोरी की थी।

मामला रामपुर सिविल लाइन थाने के सीएसईबी चौकी का है। अगले दिन सुबह जब आधा पुल गायब मिला तो चोरी का खुलासा हुआ। 17 जनवरी की रात आरोपी अपने साथ गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर लेकर आए थे।

उन्होंने पूरी रात मशक्कत कर पुल के 80 फीट लंबी रेलिंग के एक-एक हिस्से को काटा। फिर लोहे को काट-काटकर टुकड़े किए और गाड़ी में भरकर अपने साथ ले गए थे। बता दें कि इस पुल से नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के लोग शहर तक आते-जाते थे, पुल चोरी होने के बाद से आवाजाही बंद है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रातों-रात गायब हुआ 40 साल पुराना लोहे का पुल 15 चोरों ने गैस कटर से रातभर काटा, टुकड़े किए, गाड़ी में भरकर ले गए है. कोरबा जिले में चोरों ने रातों-रात 40 साल पुराना लोहे का पुल गायब कर दिया। कोरबा जिले में चोरों ने रातों-रात 40 साल पुराना लोहे का पुल गायब कर दिया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पुल रातों-रात चोरी हो गया। रात तक पुल सही सलामत था. गोपनीय सूत्रों की माने तो इस संबंध में असली लोहा चोर आजाद घूम रहे हैं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *