अलर्ट! Gmail सेफ्टी पर मंडराया खतरा
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822560220
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से टेक दुनिया में एक खबर तेजी से घूम रही है. करीब 149 मिलियन ईमेल्स और पासवर्ड्स इंटरनेट पर खुले में मिल रहे हैं. पहली नजर में ये किसी बड़े हैक की तरह लगता है. लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डेटा किसी एक कंपनी के सर्वर को तोड़कर नहीं चुराया गया. बल्कि सालों से अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स से पहले हुए पुराने डेटा लीक्स को जोड़कर एक नया बड़ा डेटाबेस तैयार किया गया है. आसान भाषा में कहें तो.. पुरानी चोरियां जोड़कर एक नई लिस्ट बनाई गई है.
यही वजह है कि Gmail, Facebook, Instagram, Netflix, PayPal जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स घबराए हुए हैं, कि कहीं उनका डेटा भी तो इसमें नहीं है.
अगर आपका ईमेल और पासवर्ड किसी पुराने डेटा लीक में पहले ही लीक हो चुका है और आपने वही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल किया है, तो हैकर्स उसे दूसरे अकाउंट्स में भी ट्राई कर सकते हैं. इसे क्रेडेंशियल शिफ्टिंग अटैक कहा जाता है. यानी समस्या सिर्फ एक वेबसाइट की नहीं, बल्कि आपकी पासवर्ड हैबिट की है.
यहीं काम आती है एक भरोसेमंद वेबसाइट जिसका नाम है Have I Been Pwned. यह वेबसाइट ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Troy Hunt ने बनाई है और दुनिया भर की बड़ी कंपनियां भी इस पर ट्रस्ट करती हैं. इससे पहले भी कई बार डेटा लीक के दौरान ये वेबसाइट काफी पॉपुलर हुई है
इस साइट पर आपको बस अपना ईमेल डालना होता है. अगर आपका ईमेल किसी बड़े डेटा लीक में पाया गया है, तो साइट तुरंत बता
विश्वभारत News Website