Breaking News

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्राध्यक्ष नितिन नबीन को मिला बंगला

Advertisements

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्राध्यक्ष नितिन नबीन को मिला बंगला

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दिल्ली के प्रमुख वीवीआईपी इलाके में स्थित 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर टाइप-8 का सरकारी आवास आवंटित किया गया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, यह बंगला अब औपचारिक रूप से नितिन नवीन के नाम अलॉट कर दिया गया है. इससे पहले यह बंगला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आवंटित था. शिबू सोरेन के आवास खाली करने के बाद अब यह बंगला बीजेपी अध्यक्ष को दिया गया है. सरकारी आवास आवंटन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट के नियमों के तहत की गई है.

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले नितिन नवीन को 9 सुनहरी बाग लेन स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन वह आवास उन्हें पसंद नहीं आया. इसके बाद उन्होंने वैकल्पिक आवास के लिए अनुरोध किया था, जिसके तहत अब 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला उन्हें दिया गया है. डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट के नियमों के अनुसार, किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को, यदि वह केंद्रीय मंत्री, लोकसभा सांसद या राज्यसभा सांसद नहीं है, तो टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित किया जाता है. नितिन नवीन इस मानक पर पूरी तरह फिट बैठते हैं.

बैठक गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी इसी आधार पर पहले सरकारी आवास मिला हुआ है. मसलन, पार्टी पद के आधार पर यह सुविधा दी जाती है, न कि केवल संवैधानिक पद के आधार पर. नितिन नवीन ने 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था. 45 वर्षीय नितिन नवीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है. इससे पहले वह दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *