अधीक्षक अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई परिणय सूत्र में बंधेंगे
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
संभल। उत्तरप्रदेश के संभल के युवराज जिला पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई साहब और बरेली की जिला पुलिस अधीक्षक कु अंशिका वर्मा साहिबा परिणय सूत्र मे बंध रहे हैं।इन दोनों का विवाह 29 मार्च को जोधपुर में होने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के दो युवा आईपीएस अधिकारी जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक कुं अंशिका वर्मा 29 मार्च को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और विवाह समारोह राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगा। हाल ही में होली पर बरेली से एसपी अंशिका वर्मा और संभल से एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के डांस वाले वीडियो भी सामने आए थे.
बरेली एसपी अंशिका वर्मा और संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई 29 मार्च को शादी होगी.
बरेली की एसपी अंशिका वर्मा ने एनबीटी ऑनलाइन से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि विवाह समारोह जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में संपन्न होगा। दोनों पुलिस अधिकारियों के परिवारों की तरफ से शादी के निमंत्रण पत्र भी छप चुके हैं और मेहमानों को भेजे जा रहे हैं। इस शादी को लेकर पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।दोनो पुलिस अधिकारियों का विवाह संस्कार के माध्यम से दो आत्माओं का सौभाग्य मिलन होने जा रहा है.
कृष्ण कुमार बिश्नोई की
शादी के तय कार्यक्रम के मुताबिक, 28 मार्च को हल्दी की रस्म रखी गई है। इसके बाद 29 मार्च को जोधपुर में सात फेरे लेकर, कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी समारोह में दोनों परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ-साथ अनेकानेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस अफसर शामिल रहेंगे।
कौन हैं कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा ?
अंशिका वर्मा 2021 बैच और कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के पुलिस अफसर हैं। हालांकि, दोनों पुलिस अधिकारियों की पृष्ठभूमि अलग-अलग राज्यों से जुड़ी है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं। वहीं, बरेली की एसपी अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैं। दोनों अफसरों की पहचान तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों के तौर पर है।
होली पर कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा का डांस
आपको बता दें कि हाल ही में होली के अगले दिन 5 मार्च को बरेली पुलिस ने होली खेली थी। उस दौरान एसपी अंशिका वर्मा का डांस वीडियो सामने आया, जिसमें वह ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस कर रही थीं। इसके बाद 6 मार्च को संभल में पुलिस ने होली खेली और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई शिकारी हैट पहनकर, भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखे। उस दौरान किसी को अंदाजा नहीं था कि खाकी पहने वाले दोनों अफसर एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं।
विश्वभारत News Website